बड़ी खबरेक्राइमदेश - विदेशबिहार

प्रेम -प्रसंग मामले में महिला को दूसरे मर्द के साथ घर में ग्रामीणों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले लेकिन पुलिस के मिलीभगत से तीन दिनों बाद रात्रि में महिला के पति पर पुलिस ने दबाव बना कर पत्नी को ले जाने को कहा लेकिन सुबह में पत्नी और 13 वर्षीय बच्चा गायब, पुलिस प्रशासन पर पति ने लगाए गंभीर आरोप

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

शंकर सिंह की रिपोर्ट 

मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र में इन दोनों प्रेम- प्रसंग का मामला तेजी से फैल रहा है। इसी क्रम में महथा से सटे नवटोली गांव में एक लगभग 35 वर्षीय महिला ने एक 45 वर्षीय मर्द के साथ प्रेम – प्रसंग का मामला सामने में आया है। बतादे की यह मामला कुछ दिनों पहले से चलते आ रहे थे। लेकिन दिनांक 14 .2 .2026 को शाम के लगभग 9:00 बजे खाजेडीह गांव के बैजनाथ चौधरी नवटोली गांव पहुंचे और अपने प्रेमिका घर में घुस गए, लोगों द्वारा देखने के बाद धीरे-धीरे ग्रामीण पहुंचे और बाहर से गेट बंद कर दिया ।

लोगों ने उनके पति को फोन किया तो उनके पति मजदूरी के काम खुटौना में कर रहे थे ।जब उनको इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने नवटोली गांव पहुंचे तो काफी भीड़ देख उसके बाद उन्होंने जब गेट खोला तो अपने पत्नी और बैजनाथ चौधरी को एक बंद रूम में देखा गया।उसके बाद पुलिस की इसकी सूचना दी और मौके पर पुलिस पहुंचे उसके बाद दोनों (प्रेमिका और प्रेमी) को पुलिस अपने साथ ले गए थाने ।लेकिन 3 दिनों बाद पति से आवेदन लिया गया और रात्रि में बैजनाथ चौधरी को अपने मन से थाना प्रभारी द्वारा छोड़ने की बात सामने में आ रही है, कुछ घंटे बाद महिला के पति से एक सादे कागज पर साइन कराया गया और पत्नी को साथ ले जाने की बात कही जब उन्होंने ले जाने से इंकार किया तो थाना प्रभारी द्वारा उन पर दबाव बनाया और डर के मारे अपने पत्नी को साथ ले जाने की बात कही और साथ में ले गए उसके बाद सुबह में लगभग 5:00 बजे जब अपने रूम में सोए हुए थे तो दूसरा रूम में उनका पत्नी सो रहे थे बच्चों के साथ तो सुबह में जब उन्होंने उठा तो पत्नी बच्चे दोनों गायब मिले इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस और बैजनाथ चौधरी के कुछ अन्य लोगों द्वारा बच्चे और पत्नी को गायब करने की बात सामने में आई है।

बतादे की पति ने बड़े पदाधिकारी से आवेदन देकर अपने बच्चों को सुरक्षा देने एवं बच्चों को उपलब्ध कराने की बात कही है ।

खासकर लदनिया क्षेत्र में उधर एक युवक की हत्या दूसरी एक बड़े पैमाने पर भीषण डकैती दूसरी तरफ प्रेम – प्रसंग के मामले में तीन दिनों बाद प्रेमी को छोड़ने और मां बेटे गायब होना ।इससे साफ जाहिर हो रहा है कि लदनिया पुलिस प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने में लगे हुए हैं ,अब लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि इस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।