बड़ी खबरेक्राइमबिहार

मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई घोघरडीहा थाना अन्तर्गत मादक पदार्थ (गांजा) के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/घोघरडीहा थाना  गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता 01. रामउदगार यादव, पे०-सुमरित लाल यादव, सा०-बसुआरी, थाना-घोघरडीहा, मधुबनी

02. रामपुकार यादव, पे०-सुमरित लाल यादव, सा०-बसुआरी, थाना-घोघरडीहा, मधुबनी

03. शशि मिश्रा, पे०-अशोक कुमार मिश्रा सा०-मोहनपुर, थाना-सकरा, जिला-मुज्जफ्फरपुर

बरामदगी 

01. गांजा :- 57.19 किलोग्राम
02. भारतीय रू0 – 1,69,800/-रू0
03. चांदी का हसुली :- 290 ग्राम
04. चांदी का 03 चैन: 177 ग्राम
05. चांदी का अंगुठी:-3.870 ग्राम
06. सोना के नथिया :- 0.250 ग्राम
07. पितल का अंगुठी :- 07.750 ग्राम
08. सोना के 03 पीस मंगल सूत्र- 19.980 ग्राम
09. मोटरसाईकिल :- 01
10. मोबाईल :- 02
11. पर्स:- 01 एटीएम कार्ड:-01, आधार कार्ड :-01,

घटनाक्रम :- दिनांक-14.02.026 को घोघरडीहा थाना को गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रामउदगार यादव, पिता-सुमरित लाल यादव, सा०-बसुआरी मादक पदार्थ (गांजा) की बड़ी खेप अपने घर में छुपाकर रखा है एवं उसका क्रय-विक्रय भी करता है। उक्त सुचना वरीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए प्राप्त निर्देशानुसार थानाध्यक्ष, घोघरडीहा थाना द्वारा तवरीत कार्रवाई कर एक टीम का गठन करते हुए बसुआरी चौक पहुँच कर रामउदगार यादव के घर को विधिवत घेराबंदी कर तलाशी लिया गया तो 02 व्यक्ति उस घर से निकल कर भागने लग जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया एवं नाम/पता पुछने पर अपना नाम रामउदगार यादव एवं रामपुकार यादव दोनो सगे भाई के रूप में बताया गया। भागने का कारण पुछने पर इनके द्वारा कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया। उक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा अपने साथ लेकर उसके घर में गये तो एक अन्य व्यक्ति को घबराये हुए संदिग्ध अवस्था में उपस्थित पाया तब उनका नाम/पता पुछने पर अपना नाम शशि मिश्रा, पे०-अशोक कुमार मिश्रा सा०-मोहनपुर, थाना-सकरा, जिला-मुज्जफ्फरपुर बताया। इस व्यक्ति के बदन का तलाशी लिया गया तो इनके जिंस के बाये पैकेट से 39,700/- रुपया नगद बरामद हुआ। कमरे के तलाशी के अवैध मादक पदार्थ (गांजा) एवं अन्य समान बरामद हुआ। बरामद अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के बारे में पुछने पर बताये कि हमलोग यह गांजा नेपाल से राजन नाम के व्यक्ति से खरीद कर लौकही बॉडर होते हुए एक महिला जिसका नाम बबिता साह के मदद से लाये थे एवं इस धन्धे में अन्य चार-पाँच व्यक्ति भी शामिल है। हमलोगो के द्वारा बिहार के अन्य जिलो में गांजा की खरीद ब्रिकी जाती है। बरामद सभी समान को विधिवत जप्ती सुची तैयार जप्त किया गया एवं दोनो अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उक्त घटना के संदर्भ में घोघरडीहा थाना कांड सं0-20/26 दिनांक-15.02.026 धारा-8/20 (b) (ii) (c) एनडीपीएस एक्ट 1985 दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।