मुख्यमंत्री ने सदन क बिहार विधानसभा में गुरूवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में पहुंचे
पटना/मुख्यमंत्री ने सदन के सभी सदस्यों से पूछा कुशलक्षेम
पटना। बिहार विधानसभा में गुरूवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में पहुंचे गए। मुख्यमंत्री नीतीश को सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए कुशलक्षेम पूछ लिया। सदन में मुख्यमंत्री ने सत्ता एवं प्रतिपक्ष के साथ पत्रकार दीर्घा, प्रशासनिक दीर्घा में उपस्थित सभी सदस्यों को बारी-बारी से इशारों में हाथ जोड़कर अभिवादन व कुशलक्षेम पूछते रहे। पत्रकार दीर्घा में बैठे सभी पत्रकारों को भी एक-एक कर हालचाल पूछ्ते रहे। मुख्यमंत्री ने खासकर विधायकों की लिवास के साथ ललाट पर टीका पर खासे ध्यान रखते हैं।
आज सदन में मनेर विधानसभा के राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने जब तारांकित प्रश्न के माध्यम से पटना जिला के बिहटा एवं मनेर प्रखंड के दर्जनों गांवों के पेयजल में आर्सेनिक की अधिक मात्रा से लोगों की कैंसर, स्किन के साथ अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित हो रही हैं। सरकार चिन्हित गावों में आर्सेनिक मुक्त पेयजल उपलब्ध कराने मांग कर रहे थे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाई वीरेन्द्र की तरफ मुखातिब होते हुए इशारों-इशारों में सभी सदस्यों एवं पत्रकारों से कहा कि भाई वीरेन्द्र जी ठंड खत्म होने के बावजूद रंगीन स्वेटर पहनकर आए हैं। सदन में जोरदार ठहाका लगा तो भाई वीरेन्द्र ने अपने आसन पर खड़े होकर कहा कि मुख्यमंत्री जी हमारे बड़े भाई हैं, अपने ही हमें गिफ्ट में कपड़ा दिए हैं। वहीं पहन कर सदन में आए हैं, आप भूल गए ये कपड़ा आप ही ने तो गिफ्ट में दिया था। हमें आप की स्वास्थ्य की चिंता समय से दवा खाएंगे तो ठीक रहेंगे।
इस पर चुटकी लेते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने कहा कि आपकी सेहत को लेकर मुख्यमंत्री जी का चिंता हो रहा हैं कि गर्म मौसम में भी स्वेटर पहने हुए हैं। स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने भाई वीरेंद्र पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाई वीरेन्द्र जी आप अपने स्वास्थ की चिंता करे, सरकार जनता की चिंता कर रही हैं तो भाई वीरेन्द्र ने तपाक से कहा कि सरकार जनता की कभी चिंता नहीं करती, जनता की चिंता भाई वीरेन्द्र करता हैं, सदन ठहाके में डूब गया।

