राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का अभिनंदन राजद कार्यालय में
न्यूज डेक्स
पटना/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की राज्य इकाई की ओर से नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार राज्य कार्यालय आगमन पर हजारों की संख्या में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन और स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 तनवीर हसन ने की और संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधान पार्षद डॉ0 उर्मिला ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आप सभी के स्वागत और अभिनंदन के प्रति मैं आभार प्रकट करता हूं। आप सभी का हमें साथ और विश्वास मिले इसके लिए संगठन के माध्यम से लालू जी के विचारों को और पार्टी के संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इन्होंने कहा कि लालू जी के द्वारा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसके लिए आपसभी के विश्वास और भरोसा को मजबूत बनाने का काम करूंगा और लालू जी के चरण को स्पर्श करके मैंने उनसे आशीर्वाद मांगा है, उस आशीर्वाद के प्रति मेरा संकल्प है कि पार्टी को आगे बढ़ाने में आपसभी के सहयोग से राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाने के लिए कार्य करूंगा और मुझे जो पहली बार संगठन की जिम्मेदारी मिली है, मैं बता देना चाहता हूं कि मैं लालू जी की तरह साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ पूरी मजबूती से संघर्ष और आन्दोलन करूंगा और मैं लालू जी का बेटा हूं चाहे कितना भी साम्प्रदायिक शक्तियां साजिश कर ले हम उनके तरह ही झूकेंगे नहीं बल्कि मजबूत संकल्पों के साथ आपसभी के सहयोग से उन जिम्मेदारियों को मजबूती के साथ आगे बढाऊँगा।
श्री तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में लोक हारा है और तंत्र जीता है। ये लोकतंत्र के लिए कहीं न कहीं जो साजिश चल रही है उससे हमसभी को सचेत रहना है। बिहार के चुनाव में जनतंत्र को धनतंत्र में बदलकर फर्जी केस, मुकदमा बनाकर मशीनरी के माध्यम से चुनाव जीता गया है लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं का हौसला काफी मजबूत है और हम उसी मजबूती के साथ फिर से वापसी करेंगे। इधर हाल के दिनों में हमारे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने की कार्रवाई की जा रही है। जिस तरह से खगड़िया और शेखपुरा में घटनाएं सामने आयी है इससे स्पष्ट होता है कि बिहार में प्रशासन के द्वारा विपक्ष के आवाज को दबाने की साजिश की जा रही है। ऐसे खौफ के खिलाफ हमलोग चुप नहीं बैठेंगे। हमलोगों का भी समय आयेगा, एक दूसरे के साथ मिलकर संघर्ष और आन्दोलन कीजिए और लालू जी के विचारधारा को मजबूत करने के साथ पार्टी के माध्यम से गरीबों, शोषितों, वंचितों के बीच जाकर संगठन के माध्यम से ईमानदारीपूर्वक काम कीजिए। बिना किसी भेदभाव के हमसभी मिलकर काम करें। अल्पसंख्यक समाज के साथ मजबूती से खड़े रहना है। केन्द्र की सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कार्य कर रही है। छोटे-छोटे व्यवसाय करने वालो को तंग किया जा रहा है और किसानों का उसका एमएसपी नहीं मिल पा रहा है। मोदी जी रील को ही रोजगार बता रहे हैं। नीतीश कुमार अधिकारियों के मुख्यमंत्री हैं, जनता के नहीं। इसलिए जनता का कोई काम डबल इंजन सरकार में नहीं हो रहे हैं। जो योजनाएं हमने चुनाव के पहले घोषणा की थी चाहे महिलाओं के संबंध में किसानों या युवाओं के संबंध में या नौकरी तथा रोजगार के लिए उन सभी योजनाओं को मजबुरी में ही बिहार में जो सरकार बनी है, उसे लागू करना होगा।
इन्होंने कहा कि जो जनता के मुद्दे पर लड़ाई लड़ेंगे उस सभी में आपसभी का समर्थन और विश्वास मिलना चाहिए। सभी उपस्थित लोगों ने तेजस्वी जी के साथ संघर्ष और आन्दोलन के लिए हाथ उठाकर समर्थन और विश्वास का भरोसा दिया। इन्होंने कहा कि 17 फरवरी, 2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बापू सभागार में कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि का आयोजन किया जायेगा।
प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि तेजस्वी जी के कार्यालय आने से पहले झारखंड प्रदेश से आये हुए आलिया बैण्ड ने स्वागत किया और राजद महिला प्रकोष्ठ की ओर से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनीता भारती के नेतृत्व में गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों के साथ कार्यकारी अध्यक्ष का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर मुंबई के सुप्रसिद्ध गायकार विनोद गवार ने तेजस्व्ी जी के स्वागत में एक अलग तरह का शमां अपनी गायिकी से बांध दिया। तेजस्वी जी के अभिनंदन समारोह के लिए राजद कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था और कार्यकर्ताओं के लिए भोजन के साथ नाश्ता, चाय, बिस्कुट, जिलेबी और सेव, बुनिया की व्यवस्था थी।
इस अवसर पर पार्टी के सैंकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नेताओं ने तेजस्वी प्रसाद यादव को पार्टी की ओर से मखाना का माला और शॉल देकर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की ओर से पार्टी नेताओं ने दिया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शॉल और बुके देकर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री उदय नारयण चौधरी, श्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, डॉ0 रामचन्द्र पूर्वे, श्री अभय कुशवाहा, डॉ0 सुरेन्द्र प्रसाद यादव, श्री संजय यादव, श्रीमती अनीता देवी, श्री भोला यादव, श्री बीनू यादव, श्री अवध बिहारी चौधरी, डॉ0 सुनील कुमार सिंह, मो0 एम0 ए0 ए0 फातिमी, श्री जयप्रकश नारायण यादव, डॉ0 श्रीमती कांति सिंह, श्री अशोक कुमार सिंह, श्री आलोक कुमार मेहता, श्री प्रेमचन्द गुप्ता, श्री सर्वजीत पासवान, श्री कार्तिकेय सिंह, श्री महबूब अली कैसर, श्री शिवचन्द्र राम, मो0 इसराइल मंसुरी, डॉ0 मो0 समीम, डॉ0 उर्मिला ठाकुर, कुमार नागेन्द्र उर्फ रिंकू यादव, मो0 कारी सोहैब, श्री अजय कुमार सिंह, श्री अशोक पाण्डेय, श्रीमती मुन्नी रजक, श्री सुदय यादव, श्री सुबेदार दास, श्री सुरेश पासवान, श्री विजय प्रकाश यादव, श्री शक्ति सिंह यादव, श्री नवल किशोर यादव,श्री राहुल शर्मा, मो0 एजाज अहमद, श्री चितरंजन गगन, श्रीमती एजया यादव, सतीश दास,डॉ0 अनवर आलम, श्री दीनानाथ सिंह यादव, मो0 सैययद अबु दोजाना, मो0 महताब आलम, श्री मदन शर्मा, मो0 फैयाज आलम कमाल, श्रीमती मुकुंद सिंह, श्री बल्ली यादव, डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, श्री संजय यादव, श्री निर्भय कुमार अम्बेदकर, श्री प्रमोद कुमार राम, मो0 खुर्शीद आलम सिद्दिकी, श्री भाई अरूण कुमार, ई0 अशोक यादव, डॉ0 कुमार राहुल सिंह, नन्दू यादव, श्रीमती मधु मंजरी, श्रीमती सारिका पासवान, श्री कुमर राय, श्री महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, श्री राजेश यादव श्री गगन कुमार, श्री विजय कुमार यादव, श्री जेम्स कुमार यादव, सरदार रणजीत सिंह,श्री उपेन्द्र चन्द्रवंशी, श्री मनोज यादव, प्रो0 चन्द्रदीप यादव, श्री गणेश कुमार यादव, विमल राय, अवगिना खान, श्री अभिषेक सिंह, श्रीमती अनीता भारती, श्री अरूण यादव, पूजा शेखर यादव, मो0 आरजू खान, मो0 अफरोज आलम, अरूण कुमार सिंह,ओम प्रकाश चौटाला, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित सैंकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शॉल, बुके, माला और पेन देकर तेजस्वी जी का स्वागत और अभिनंदन किया।

