बिहार

मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र ।। 2.मुख्यमंत्री ने पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अमरेंद्र कुमार 

पटना/ मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम मेंस्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री अनुभव प्रकाश, श्रीमृणाल कुमार, श्री रौशन कुमार, श्रीमती नेहा कुमारी,  रविरंजन कुमार, श्री उत्कर्ष शर्मा, श्रीआशीष रंजन, श्री आलोक रंजन एवं श्री अभिषेक कुमार को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि उम्मीद है कि आप सब अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे। हमलोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये लगातार काम कर रहे हैं। आप सभी लोग अच्छे से काम करें ताकि राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव श्री हिमांशु शर्मा, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधिक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पानेवाले अभ्यर्थी उपस्थित थे।

2.मुख्यमंत्री ने पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण

पटना/ मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज बिहार वेटनरी कॉलेज कैम्पस में पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने फार्मर्स ट्रेनिंग हॉल सहित भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन परिसर की चहारदीवारी को ऊँचा करायें। साथ ही परिसर को साफ सुथरा एवं व्यवस्थित रखें। उन्होंने कहा कि भवन अच्छा बना है। यहां किसान आकर प्रशिक्षण ले सकेंगे जिससे उन्हें काफी फायदा होगा। हमलोग कृषकों एवं पशुपालकों के हित में लगातार काम कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, निदेशक, पशुपालन श्री उज्ज्वल कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।