बिहारस्वास्थ्य

प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी नई दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में डॉ शरीन के देखरेख में लीवर के इलाज हेतु भर्ती हैं; इनके शीघ्र स्वस्थ होने की नेताओं ने कामना और प्रार्थना की है : एजाज अहमद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी नई दिल्ली स्थित आईएलबीएस (Institute of liver biliary sciences) अस्पताल वसंत कुंज नई दिल्ली में लीवर के इलाज हेतु भर्ती हैं । इधर कुछ दिनों से अपने लीवर के इलाज हेतु श्री मंगनी लाल मंडल जी नई दिल्ली गए हुए हैं, जहां इनका इलाज डॉक्टर एस के शरीन की देखरेख में चल रहा है ।
इधर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना की है। इनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने वालों में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव,प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव श्रीमती मुकुंद सिंह,श्री मदन शर्मा, श्री बल्ली यादव,फैयाज आलम कमाल , डॉ कुमार राहुल सिंह, श्री प्रमोद कुमार राम, श्री निर्भय कुमार अंबेडकर, भाई अरुण कुमार, श्री संजय यादव, डॉक्टर प्रेम कुमार गुप्ता, श्री हरेंद्र कुमार कुशवाहा, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, अरविन्द कुमार सहनी,कुमर राय,उपेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने इनके जल्द से जल्द सेहतमंद होने की दुआ और प्रार्थना की है।