NEET छात्रा के दुष्कर्म और हत्या का उद्भेदन करने की बजाय बिहार सरकार ने केस को CBI को सौंपने : तेजस्वी यादव।।2.बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग ।।3.राजद कार्यालय में बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह जी की पुण्यतिथि मनाई
News डेस्क
पटना/NEET छात्रा के दुष्कर्म और हत्या का उद्भेदन करने की बजाय बिहार सरकार ने केस को CBI को सौंपने का निर्णय लेकर फिर साबित कर दिया कि बिहार का प्रशासनिक ढाँचा भ्रष्ट, अयोग्य, अदक्ष और अनप्रोफेशनल है जो एक बलात्कार और हत्या के केस को भी नहीं सुलझा सकता। पुलिस से अधिक यह बड़बोली एनडीए सरकार के करप्ट और कंप्रोमाइज़्ड तंत्र की विफलता है जिनके कर्ता-धर्ता मंत्री-मुख्यमंत्री दिन रात आकाश-पाताल से अपराधियों को पकड़ने की डींगे हांकते है।
नवरुणा कांड जैसे अनेक मामलों में सीबीआई 12-13 वर्षों से आरोपियों को नहीं पकड़ पाई तथा जाँच भी बंद कर दी। यही इस मामले में होना है। कहाँ है चुनावों में जंगलराज-जंगलराज चिल्लाने वाले? बिहार की ध्वस्त और भ्रष्ट विधि व्यवस्था की जवाबदेही कौन लेगा? क्या फिर सरकार द्वारा हेडलाइन मैनेजमेंट के ज़रिए ध्यान भटकाने की कोशिशें होगी।
2.बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग
राष्ट्रीय जनता दल ने कल लोकसभा में पेश होने वाले केन्द्रीय बजट में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि पिछले दिनों केन्द्र सरकार द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया है कि बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है , जहां प्रति व्यक्ति आय देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है , जहां प्रति व्यक्ति आय 70, 000 रुपए से भी कम है। बिहार में शिवहर , सीतामढ़ी और अररिया जैसे जिलों में तो प्रति व्यक्ति प्रति महिने आय मात्र 3000 रुपए से भी कम है । बिहार पर अभी 3.5 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है यानी एक बिहारी पर 25,000 रुपए से ज्यादा कर्ज है। ऐसी स्थिति में बिहार को गरीबी से उबारने के लिए विशेष राज्य का दर्जा देना बेहद जरूरी हो जाता है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद लम्बे दिनों से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने और बिहार को इसका वाजिब हक देने की मांग करते रहे हैं। पर केन्द्र की एनडीए सरकार लगातार बिहार के साथ नाइंसाफी करती रही है। केन्द्र के पिछले बजट में बिहार को लेकर जो भी घोषणाएं की गई वो सब केवल भाषण तक हीं सिमट कर रह गये।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अनेकों बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने तो यहां तक कह दिया था कि वे उसी गठबंधन को समर्थन देंगे जो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगा। आज केन्द्र की सरकार उन्हीं के समर्थन पर टिकी हुई है तब बिहार के साथ क्यों नाइंसाफी हो रही है। ग्यारह वर्षों से केन्द्र में डबल इंजन की सरकार के बाद भी यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता है तो इसका जवाब भाजपा के साथ हीं जदयू को भी देना होगा। इस सच्चाई को झूठलाया नहीं जा सकता कि बिहार आज यदि इतना पिछड़ा हुआ है और इस पर इतना ज्यादा कर्ज है तो इसके लिए बीस वर्षों से बिहार में सरकार चलाने वाली एनडीए हीं जिम्मेदार है
राजद प्रवक्ता ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने माननीय प्रधानमंत्री जी से पटना विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग की थी जो आज तक पुरा नहीं हुआ। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई इस मांग को कल पेश होने वाले बजट में शामिल किया जाएगा।
3.राजद कार्यालय में बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह जी की पुण्यतिथि मनाई
राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह जी की पुण्यतिथि प्रदेष प्रधान महासचिव सह विधायक श्री रणविजय साहू जी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नेताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेष प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह जी ने अपने काम और किरदार से लंबी रेखा खींची। इन्होंने अपने साथ दलितों को लेकर मंदिर में प्रवेश किया जिसके कारण इन्हें विरोध का सामना करना पड़ा उसके बावजूद भी ये समाज में बेहतर वातावरण के निर्माण में लगे रहे। इनके शासनकाल में विकास के बहुत सारे काम हुये।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, श्री अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव, प्रदे कोषाध्यक्ष श्री कुमार नागेन्द्र उर्फ रिंकू यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरूण कुमार यादव, आरजू खान, प्रदेश महासचिव श्रीमती मुकुंद सिंह, श्री संजय यादव, ई0 अशोक यादव, मदन र्श्मा, डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, मो0 फैयाज आलम कमाल, भाई अरूण कुमार, निर्भय अम्बेदकर, राजेश पाल, कुमर राय, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, मनोज यादव,तनवीर अंसारी, गणेश कुमार यादव, मोहिबुल हसन, आरिफ हुसैन, सरदार रंजीत सिंह, विमल राय ,सलमान अख्तर, हैदर आजाद, मो0 जावेद अहमद, शाहिद जमाल, रीना चौधरी, मंसुर अली, शब्बीर आलम, मो0 आरिफ, चन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

