Uncategorizedबिहार

MLC चुनाव पर केंद्र का बड़ा स्पष्टिकरण: पंच-सरपंच भी होंगे वैध मतदाता

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना० बिहार में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर लंबे समय से चला आ रहा भ्रम अब खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि ग्राम कचहरी के पंच और सरपंच विधान परिषद के स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में वैध मतदाता हैं और उन्हें मतदान का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।
पंचायती राज मंत्रालय ने इस संबंध में जारी अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायतें संविधान के तहत स्थानीय निकाय की श्रेणी में आती हैं। ऐसे में पंच एवं सरपंचों को एमएलसी चुनाव में वोट देने से वंचित नहीं किया जा सकता।
प्रदेश पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला ने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र को मजबूत करने वाला है। उन्होंने बताया कि संघ लंबे समय से पंच और सरपंचों को एमएलसी चुनाव में मतदाता बनाए जाने की मांग करता आ रहा था।
निराला ने इस मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिहार, मुख्य सचिव बिहार सरकार और सचिव, पंचायती राज विभाग को पत्र लिखकर पंच एवं सरपंचों को अविलंब एमएलसी मतदाता सूची में शामिल करने की मांग की है।