बिहार

10 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जदयू के दिवंगत नेता रामदहिन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजकुमार यादव की रिपोर्ट 

पटना / हिलसा शहर के कौशिक नगर के सामाजिक न्याय के क्रांतिकारी, समाजवादी, प्रखर जेडीयू नेता स्व रामदहिन यादव की 10 वीं पुण्यतिथि हिलसा शहर के लोहिया नगर में मनायी गई। जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद् अध्यक्ष धनंजय कुमार ने तथा संचालन जेडीयू प्रखण्ड अध्यक्ष कुंदन कुमार ने की। आगत अतिथियों का स्वागत उनके बड़े पुत्र सौरव कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम चरित्र सिंह ने स्व रामदहिन यादव भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व यादव अपनी राजनीति की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बनाए गए नालंदा नव निर्माण से किया तब से नीतीश कुमार के साथ जुड़े जो आजीवन नीतीश कुमार की नीति और सिद्धांत के साथ पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ जुड़े रहे।
जब जनता दल का विघटन हुआ तब स्वर्गीय रामदहिन यादव लालू यादव के साथ न जाकर नीतीश कुमार के साथ समता पार्टी से जुड़े फिर जनता दल(यू) से जुड़ गए। उन्होंने कहा कि सामाजिक,राजनीतिक का मुख्य चेहरा ही नहीं कार्यकर्ताओं की रीढ़ थे। पूर्व विधायक ऊषा सिंहा ने कहा कि उनकी राजनीति के प्रति प्रबल रुचि समाजसेवा एवं जज्बा ने उन्हें राजनीतिक की ओर मोड़ दिया और उनका पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। वे सभी वर्गों में पहचान बनाकर अमित छाप छोड़ी जिनका सदियों तक याद रखा जायेगा। पूर्व विधान परिषद् राजू यादव ने कहा कि ऐसे महान कर्मयोगी समाजवादी एवं कार्यकताओं के प्रणेता स्व यादव के प्रगतिशील विचारों को जन जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रंद्धाजलि होगी।
उनके बड़े पुत्र समाजसेवी सौरभ कुमार ने बताया कि पिताजी उस समय भी नीतीश कुमार जी के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जुड़े रहे जब बिहार में लालू प्रसाद और रावड़ी देवी का बिहार में शासन था। छोटे पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि पिताजी बिकट परिस्थिति में भी ईमानदारी से समझौता नही किया।
इस मौके भरत शर्मा,विकास कुमार,उमेश यादव हसन खां
बीजेपी के गौरव प्रकाश,मंजय कुमार,रजनीश रंजन,विकास चंद्रवंशी,योगेंद्र मंडल,ब्रजलाला यादव ,राजद प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव,सुरेंद्र यादव,नागमणि यादव, टुनटुन यादव,सुखदेव यादव माले नेता चुन्नू चंद्रवंशी,दिनेश यादव,मुनिलाल याद,कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला,मनीष यादव,मुकेश पासवान ,पत्रकार मनीष कुमार,राम उदय प्रसाद,धर्मेंद्र कुमार,धनपत कुमार, नगीना प्रसाद,कलिंद्र प्रसाद,अभयानंद सिंह,सुषमा कुमारी,जयप्रकाश कुशवाहा,अनुज कुमार ,आशुतोष कुमार,ज्योति,सत्येंद्र प्रसाद , पत्नी ज्ञानी देवी,पुत्रबधु सोनी कुमारी,गुड़िया कुमारी,सुपौत्री कृतज्ञ भारती,खुशी कुमारी सुपौत्र आरव सिंह,रेयांश राज एवम अन्य लोग मौजूद रहे।