बिहार

एक्वा वॉटर एजेंसी का हुआ शुभारंभ शामिल हुए रुद्र

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

धर्मप्रकाश रूद्र  की रिपोर्ट

नालन्दा / ज्ञान की धरती नालंदा में एक्वा वॉटर डिस्ट्रीब्यूटर बाई लखदातार कॉरपोरेशन के द्वारा आज नालंदा के मोहनपुर स्थित लखदातार कॉरपोरेशन का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन बिहार झारखंड के राज्य प्रभारी धर्म प्रकाश रूद्र भी शामिल हुए , उन्होंने इस नई पहल के लिए प्रोपराइटर शिवम तथा उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दिया तथा इसकी विशेषताओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

प्रोपराइटर शिवम ने बताया कि मार्केट में कई कंपनियां अपने-अपने पानी की बोतल बेच रहे हैं पर हम जिस गुणवत्ता के साथ काम करने की शुरुआत कर रहे हैं हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है की बहुत जल्द लोगों के बीच एक्वा वाटर बॉटल अपनी पहली पसंद बनकर उभर कर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि हम नालंदा, सिलाव, राजगीर, बिहार शरीफ तथा पावापुरी के दुकानदारों को कम कीमत पर बेहतर सेवा प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर अंकित राज रोहित गोल्डन सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।