बड़ी खबरे

वंदे मातरम् साइकिल एवं बाइक रैली का भव्य आयोजन, जयनगर में गूंजे देशभक्ति के नारे

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 सुरेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

मधुबनी/ जयनगर प्रखंड के वंदे मातरम् की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), जयनगर द्वारा आज वंदे मातरम् साइकिल एवं बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह रैली समवाय न्यू लोकेशन दूलीपट्टी से प्रारंभ होकर शहीद चौक, जयनगर मार्केट एवं हाईवे मार्ग से होते हुए 48वीं वाहिनी मुख्यालय, जयनगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रैली का शुभारंभ द्वितीय कमान अधिकारी श्री हरेंद्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली के दौरान “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” जैसे गगनभेदी देशभक्ति नारों से संपूर्ण जयनगर क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम की मीडिया कवरेज हेतु विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार सुरेश कुमार गुप्ता सहित अन्य रैली में उपस्थित रहे।
Screenshot 2026 01 25 09 43 54 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 वंदे मातरम् साइकिल एवं बाइक रैली का भव्य आयोजन, जयनगर में गूंजे देशभक्ति के नारेवहीं रैली मार्ग पर यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला पुलिस प्रशासन, मधुबनी द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
वंदे मातरम के 150 वर्ष वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में समवाय दुलीपट्टी में मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।
रैली के समापन उपरांत 48वीं वाहिनी मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “वंदे मातरम्” गीत से की गई तथा ???????? राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पंजाबी SSB के वीर जवानों द्वारा भांगड़ा नृत्य,
SSB के जवान अनूप द्वारा एक देशभक्ति गाने पर डांस की प्रस्तुति दी गई। मिल्खा अकादमी की विद्यार्थि बालिका द्वारा देशभक्ति कविता की प्रस्तुत से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट, 48वीं वाहिनी श्री गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि—
“वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। ऐसे आयोजन युवाओं एवं आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हैं।”इस रैली में बड़ी संख्या में SSB के जवानों, छात्रों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।