जिप सदस्य चंद्रभूषण साह ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
न्यूज डेस्क
मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के जिला परिषद सदस्य चंद्रभूषण साह ने रविवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लाभान्वित हुए।
कंबल वितरण के अवसर पर जिप सदस्य चंद्रभूषण साह ने बताया कि वे हर वर्ष ठिठुरन भरी ठंड में जरूरतमंदों की सहायता के लिए कंबल वितरण का कार्य करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी खुटौना प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लगभग 1500 कंबल वितरित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना उनका दायित्व है और वे हमेशा जरूरतमंद लोगों के लिए तत्पर रहते हैं। इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाजहित में एक सराहनीय कदम बताया।

