विशेष छापेमारी दल ने एक देशी कट्टा एवं 450 ग्राम गांजा पकड़े जाने की सनसनी
न्यूज डेस्क
मधुबनी/लदनियां थाना क्षेत्र के कविलाशा में पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष अनूप कुमार के सूच में विशेष छापेमारी दल ने एक देशी कट्टा एवं 450 ग्राम गांजा पकड़े जाने की सनसनी खबर प्रकाश में आया है।
घटना की सूचना एसडीओ जयनगर को दी गई। एसडीओ जयनगर के निर्देश पर बीडीओ लदनियां राकेश कुमार ठाकुर कविलाशा गांव मौके पर पहुंचे।
अखिलेश सिंह का पिता धनाई महतो बद्री मुखिया के घर पर गांजा भंडारण कर खरीद फरोख्त करता है। पुलिस गाड़ी आते देख एक महिला भाग गई।
स्थानीय लोगों का कहना कि पुलिस देखकर भागने वाली महिला आरोपी संजीला देवी बद्री मुखिया की पत्नी है। मादक पदार्थ, प्रतिबंधित समानों तस्करी एवं अवैध हथियार तस्करी इसका मुख्य धंधा है।
पुनि थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने एस आई गजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के आवेदन पर कांड संख्या-427/ 025 में अंकित किया गया। केस में संजीला देवी की पति बद्री मुखिया, एवं अखिलेश सिंह पिता धनाई महतो को नामजद बनाया गया है।

