क्राइमबिहार

ब्याज पर रुपए कर्ज देने वाले के खिलाफ कार्रवाई में गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अंजली कुमारी की रिपोर्ट 

बिहार पुलिस ने कैमूर में सूदखोर लक्ष्मण शाह को किया गिरफ्तार हैं। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि कैमूर पुलिस ने जिले में सूदखोरी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है।गिरफ्तार आरोपी कुदरा थाना क्षेत्र के निवासी लक्ष्मण साह के पास से पुलिस ने 245 ब्लैंक चेक, 39 जमीन के कागजात, 3 डायरी, एक लाख 70 हजार कैश और 1,754 किलो ग्राम चांदी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित से असल के बदले चार गुना ब्याज वसूलता था।