बिहार

औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए एक विशेष सुरक्षा बल जल्द ही अस्तित्व में आएगा : उद्योग मंत्री, डॉ. दिलीप जायसवाल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना/बिहार में औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए एक विशेष सुरक्षा बल जल्द ही अस्तित्व में आएगा। उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने रविवार को यह जानकारी दी। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी फोर्स (CISF) की तर्ज पर बिहार इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी फोर्स (BISF) का गठन किया जाएगा। जल्द ही इस आशय के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

बीआईएसएफ पूरी तरह से उद्योगाें की सुरक्षा के लिए डेडिकेटेड इकाई के रूप में काम करेगी। बिहार पुलिस के दक्ष जवानों की सेवा इस फोर्स के लिए ली जाएगी। यह भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी के नेतृत्व में काम करेगा। डीएसपी स्तर व अन्य निरक्षी स्तर के अधिकारी भी इस बल में रहेंगे। इस बल का मुख्यालय औद्योगिक क्षेत्र में रहेगा।

बड़ी संख्या में नए निवेशक बिहार में उद्योग लगाने की तैयारी में हैं। सरकार ने इसके लिए अलग-अलग क्लस्टर भी बनाएं हैं। पुराने उद्यमियों की उपलब्धता भी प्राय: सभी औद्योगिक क्षेत्र में है।

बीआईएसएफ की सेवा नए निवेशकों को उनके आग्रह पर तो मिलेगी ही साथ ही साथ पुराने उद्यमियाें के औद्योगिक प्रतिष्ठान को भी बीआईएसएफ की सेवा मिलेगी। प्रतिष्ठान परिसर के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा की भी जिम्मेवारी भी बीआईएसएफ के माध्यम से मिलेगा।