देश - विदेशबिहार

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 69 वीं महापरिनिर्माण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट 

बिहारशरीफ/ बिहारशरीफ के देवीसराय चौक पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए 69 वीं महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर अतिपिछड़ा/ दलित/ अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी एससी/ एसटी के संरक्षक हरेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष भोला पासवान संगठन सचिव रणजीत कुमार, विनोद रजक अतिपिछड़ा/ दलित/ अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष बलराम दास ने संयुक्त रूप से कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस हर साल 6 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के समान में मनाया जाता है,जो भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और समाज सुधारक थे और इस दिन उनके सामाजिक न्याय समानता व राष्ट्र निर्माता के अतुलनीय योगदान को याद किया जाता है। खासकर बौद्ध धर्म अपनाने के बाद उनके बौद्ध नेता के रूप में उनके दर्जे के कारण इसे महापरिनिर्वाण दिवस कहा जाता है।
यह दिन भारत के संविधान निर्माता और दलितों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए है।
अंबेडकर ने अपने जीवन के अंत में बौद्ध धर्म अपनाया था और बौद्ध धर्म के मृत्यु के बाद निर्माण को महापरिनिर्वाण कहते हैं इसलिए उनकी पुण्यतिथि को यह नाम दिया गया है अंबेडकर साहेब ने अपने जीवन के अंत में बौद्ध धर्म अपनाया था और बौद्ध धर्म में मृत्यु के बाद निर्माण को महापरिनिर्वाण कहते हैं इसलिए उनकी पुण्यतिथि को यह नाम दिया गया है।
यह दिन समाज में समानता न्याय और मानव अधिकारों के लिए उनके अथक प्रयासों को याद करता है और एक समावेसी समाज बनाने के लिए उनके सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देता है।
संविधान के जनक के रूप में उनके योगदान शिक्षा,अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुधारो में उनकी भूमिका को याद किया जाता है।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य नेता अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते हैं।
पूरे देश में लोग प्रार्थना करते हैं। उनके सिद्धांतों पर विचार करते हैं और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। लाखों अनुवाई मुंबई स्थित उनके समाधि स्थल चैत्यभूमि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं।
इस मौके पर उपस्थित सभी ने डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को रक्षा करने के लिए शपथ लिए।
इस अवसर पर सुभाष चंद्र पासवान हॉलीवुड डायरेक्टर रंजीत चंद्रा, रमेश पासवान, हेमंत कुमार एवं अन्य समाजसेवी लोग उपस्थित थे।