एनडीए गठबंधन ने नीतीश कुमार विधानमंडल दल के नेता सर्वसम्मति से चुने गए
राज कुमार यादव
पटना / बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन ने नीतीश कुमार को विधानमंडल दल के नेता सर्व सम्मति से चुन लिये गए। वहीं भाजपा के सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिंहा को सदन का नेता चुन लिया गया। नीतीश कुमार कल मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता का शपथ ग्रहण करेंगे साथ भाजपा से सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिंहा को उपमुख्यमंत्री बनना तय माना गया हैं। इस पर एनडीए गठबंधन ने सर्व सम्मति से नेता चुन लिया हैं इससे पूर्व मुख्यमंत्री एक आणे मार्ग पटना में जेडीयू विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। उसमें नीतिश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
इस बैठक में जेडीयू के सभी नवनिर्वाचित विधायक शामिल थे। नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुने जाने पर केन्द्रीय मंत्री राजीवरंजन उर्फ लालन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश कुशवाहा, ने उन्हें पुष्पगुच्छ देखकर स्वागत किया। इस बैठक में विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, विधान परिषद् में उपसभापति रामविचार राय, श्रवण कुमार, मीणा कामत,विजेन्द्र यादव सहित भारी संख्या में नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे। इससे पूर्व भाजपा ने सर्व सम्मति से सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिंहा को अपना नेता चुना हैं

