बिहारदेश - विदेश

मधुबनी जिले के सभी 10 सीटों का परिणाम स्पष्ट

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुभाष सिंह यादव की रिपोर्ट 

मधुबनी जिले के सभी 10 सीटों का परिणाम स्पष्ट हो गया है। इस बार जिले की 10 में से एनडीए को 09 सीटें मिली है जो पिछली बार की तुलना में एक अधिक है। 2020 में मधुबनी जिला में एनडीए 8-2 से आगे था। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को बिस्फी सीट खोना पड़ा है तो वहीं एनडीए ने राजद से दो सीटें छीनी है। 2020 में लौकहा सीट राजद जीती थी लेकिन इस बार यह सीट जदयू जीती है। 2020 में मधुबनी(सदर) सीट राजद जीती थी जिसे इस बार रालोमो जीती है। 2020 में बिस्फी सीट भाजपा जीती थी लेकिन इस बार यहाँ से राजद जीती है।

2025 में मधुबनी जिला में पाँच प्रत्याशियों ने 01 लाख का आँकड़ा पार किया है। जिले में लौकहा से जदयू प्रत्याशी सतीश कुमार साह को सर्वाधिक 1,11,761 वोट मिले हैं तो सबसे कम हरलाखी से जदयू प्रत्याशी सुधांशु शेखर को 85,486 वोट प्राप्त हुआ है। वहीं जीत-हार की बात करें तो सर्वाधिक 54,849 मतों से झंझारपुर से भाजपा प्रत्याशी नीतीश मिश्रा जीते हैं, वहीं सबसे कम 8,107 मतों के अन्तर से बिस्फी से राजद प्रत्याशी आसिफ अहमद की जीत हुई है।

संघर्ष और परिवारवाद-वंशवाद की दृष्टि से तुलना करें तो 10 जीते प्रत्याशियों में से 04 प्रत्याशियों का बैकग्राउंड संघर्ष का तो 06 प्रत्याशियों का बैकग्राउंड परिवारवाद-वंशवाद का है। 2020 में 05 विधायक परिवारवादी बैकग्राउंड के थे तो 2025 में इसकी संख्या 06 हो गई है। इस प्रकार देख सकते हैं कि एक तो संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट भी कम मिलता है और उसमें से भी अधिकतर जीतने वाले वंशवादी ही होते जा रहे हैं। 10 सीटों में से भाजपा 04, जदयू 04, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 01 और राजद 01 सीट प्राप्त कर सकी है।