देश - विदेशनेपालबड़ी खबरेबिहार

अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा पर SSB एवं APF नेपाल के मध्य समन्वय बैठक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी /जयनगर के पिपरौन–जठही सीमा, भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा पर SSB एवं APF नेपाल के मध्य समन्वय बैठक हुई।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव–2025 के दृष्टिगत सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आज दिनांक 02 नवम्बर 2025 को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी, जयनगर एवं APF नेपाल के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक का आयोजन पिपरौन–जठही सीमा चौकी पर किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से चुनाव के दौरान सुरक्षा बनाए रखने, भारत–नेपाल सीमा को मतदान की तिथि से 72 घंटे पूर्व सील करने एवं दोनों देशों के बीच समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित अधिकारीगण:

सशस्त्र सीमा बल (भारत) की ओर से:
1. श्री गोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर
2. श्री हरी नारायण जाट, उप-कमांडेंट
3. निरीक्षक (सामान्य) देवेन्द्र कुमार यादव

नेपाल की ओर से:
1. श्री उमेश दहाल, जिला प्रभारी (धनुषा)
2. श्री रुगम बहादुर, SP, नेपाल प्रहरी (धनुषा)
3. श्री निर्मल खड़के, SP, APF नेपाल (धनुषा)
4. श्री तिलक परसाई, SP, अनुसंधान (धनुषा)
5. श्री तेजराज शर्मा, DSP, APF नेपाल (जठही)।