संस्कृतिशिक्षा

समरस समाज एवं समतामूलक समाज के निर्माण में गो पालक समाज की महत्वपूर्ण भूमिका

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहटा /श्रीकृष्ण सेवा न्यास परिषद बिहटा के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा महोत्सव आयोजित की गई। जिसका उदघाटन पूर्व विधायक प्रो सूर्यदेव त्यागी, डॉ एस एन सिंह, विशेश्वर यादव साहित्यकार श्रीकांत ब्यास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता प्रखण्ड प्रमुख मालती देवी एवं संचालन समाजसेवी अशोक यादव ने की। समारोह की उदघाटन करते हुए पूर्व विधायक प्रो सूर्यदेव त्यागी ने कहा कि समतामूलक एवं समरस समाज के निर्माण में यदुवंशी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। अपनी सभ्यता – संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास को सहेज कर रखने की जरूरत है। साहित्यकार श्रीकांत ब्यास ने कहा कि यादव समाज संगठित होकर तकनीकी का विकास, संस्थागत तालमेल, वर्तमान – भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर विकास करे तो देश के लिए रॉल मॉडल बन सकता है।
Screenshot 2025 10 24 17 13 21 47 f9ee0578fe1cc94de7482bd41accb329 समरस समाज एवं समतामूलक समाज के निर्माण में गो पालक समाज की महत्वपूर्ण भूमिकाइनकम टैक्स अधिकारी अशोक यादव ने कहा कि देश के नवनिर्माण, सभ्यता- संस्कृति, आर्थिक विकास में गोपालक समाज की अहम भूमिका रही है यादव समाज देश की आबादी का सबसे जीवंत और संसाधनपूर्ण हिस्सा है। इनकी सामाजिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास के सशक्तिकरण महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। प्रो सूचि स्मिता ने कहा कि गरीबी से बाहर आने तथा आजीविका विकास के लिए उनकी आंतरिक क्षमताओं को बाहर लाना चुनौतीपूर्ण कार्य हैं जिसे की वे स्वास्थ्य एवं सार्थक जीवन यापन कर सके। उपस्थित लोगों में डॉ एस एन यादव, डॉ सकलदेव सिंह, प्राचार्य डॉ अनील कुमार, नित्यानंद सिंह, ऊषा किरण, ई रामप्रवेश राय, साहित्यकार अजय यादव, सुरेन्द्र मुखिया, सुभाष यादव, अवधेश राय मुखीय नरेन्द्र कुमार, राजू यादव, संकेश कुमार, राम प्रयाग सिंह, नगरपरिषद प्रतिनिधि रवि कुमार, राजकुमार यादव, बिजेंद्र गोप, इत्यादि भारी संख्या मे उपस्थित थे।
पूर्व राज्यपाल बी आर भगत स्मृति अवार्ड से डॉ प्रो नवल किशोर यादव सदस्य विधानपरिषद,शिक्षक ,
डॉ कुमार विमल साहित्य अवार्ड से साहित्यकार अजय यादव,
श्रीकांत व्यास साहित्य अवार्ड से प्रो डॉ मीना यादव साहित्यकार एवं कथाकार उ प्र , राव रणविजय सिंह स्मृति अवार्ड प्रशासन से सुरेन्द्र राय बि प्र से , प्रो बी एन रावत अवार्ड , शिक्षा से प्रोफेसर डॉ अलका कुमारी
प्राचार्य साइंस कॉलेज पटना ,बी पी मंडल स्मृति अवार्ड से पप्पू कुमार शोध छात्र ,प्रोफेसर एस बी राय स्मृति अवार्ड
प्रोफेसर डॉ अनील कुमार प्राचार्य ,धर्मपाल सिंह शास्त्री पत्रकारिता अवार्ड से रामदुलार यादव संपादक
बिहार हलचल न्यूज , महावीर गोप युवा अचीवमेंट अवार्ड से
मुकेश यादव प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि रामलखन सिंह यादव स्मृति अवार्ड सेनिरंजन कुमार सत्यम पब्लिक स्कूल बिहटा ,डॉ रामनरेश यादव स्मृति अवार्ड से डॉ राजाराम यादव
पीएमसीएच पटना, गोवर्धन श्री अवार्ड से प्रोफेसर शुचि स्मृति, गोवर्धन श्री अवार्ड से अशोक यादव को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित सम्मानित किया गया.