देश - विदेशबिहार

एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया , अब हम, रालोमो और चिराग की पार्टी इन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है..पढ़िए आगे

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना/बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का फार्मूला तय हो गया है। तमाम माथापच्ची के बाद बीजेपी को 101, जदयू को 101, लोजपा(रा) को 29 और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-रालोमो को 6-6 सीटें मिली है। हालाँकि अभी कौन किस सीट पर चुनाव लडेगा। इसका फैसला नहीं हो पाया है। लेकिन सूत्र बताते हैं की लोजपा (रामविलास) के खाते में लालगंज, गायघाट, दानापुर, ब्रह्मपुर, अरवल, रोसड़ा, बखरी, साहेबपुर कमाल, राजा पाकड़, हायाघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, गया, हिसुआ, फतुहा, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलरामपुर, गोविंदपुर, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूमपुर, कसबा, सुगौली और मोरवा शामिल है।

वही हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 2020 के विधानसभा चुनाव में सात सीटें मिली थी। जिसमें चार पर उसे जीत हासिल हुई थी। इस बार HAM को 6 सीटें मिली है। संभावना जताई जा रही है की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा और बाराचट्टी सीट शामिल है।
इमामगंज से दीपा मांझी, सिकंदरा से प्रफुल कुमार मांझी, टेकारी से अनिल कुमार, बाराचट्टी से ज्योति देवी, अतरी से रोमित कुमार और कुटुंबा से श्रवण भुइंया चुनाव लड़ सकते हैं।
उधर उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को जो सीटें मिली हैं। उसमें दिनारा से आलोक सिंह, बाजपट्टी से रामेश्वर महतो, मधुबनी से माधव आनंद, उजियारपुर से प्रशांत पंकज चुनाव लड़ सकते हैं। वहीँ सूत्र के मुताबिक महुआ और सासारामसीट भी रालोमो के खाते में गयी है।