डबल इंजन की सरकार ने बिहार का चतुर्दिक विकास किया
न्यूज/डेस्क
मधुबनी/खाजेडीह स्थित हाई स्कूल के परिसर में रविवार को एनडीए कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन विधायक मीना कामत के नेतृत्व में हुआ।
कार्यकर्ताओं ने मंच पर मौजूद भाजपा के पूर्व मंत्री शाह नवाज हुसैन, बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक मीना कामत का स्वागत फूल की माला से किया गया। मंत्री श्री हजारी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छाशक्ति व इमानदारी अतुलनीय है। इनके शासनकाल में बिहार के सभी वर्गों का विकास हुआ है। संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर के सपनों को साकार करनेवाला पहला व्यक्ति नीतीश कुमार ही है। पूर्व मंत्री शाह नवाज हुसैन ने कहा कि राजद ने मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर ठगा है। सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार का चतुर्दिक विकास हुआ है। आज अच्छी सड़कों के कारण बिहार के किसी भी कोने से लोग पटना चार घंटे में पहुंच रहे हैं।
विधायक मीना कुमारी ने कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक शैली के लिए सराहना करते हुए स्वयं द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता ने कहा कि नीतीश की सरकार में सभी तरह से महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। आगामी चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि लोग सरकार के कार्यों से खुश हैं। कार्यकर्ताओं को सजग रहने की जरूरत है।
कार्यक्रम को भारती मेहता, अप्सरा सिंह, मिश्रीलाल यादव, अजय कुशवाहा, वासुदेव कुशवाहा,राजीव रंजन, संतोष पासवान, अमित सिंह रानू आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने की। संचालन राजेन्द्र राम ने किया।