बिहार

समाजसेवी कल्पना सिंह ने थामा राजद का दामन , बाबूबरही विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनाव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/बाबूबरही विधानसभा से समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रही कल्पना सिंह ने अब राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है।  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।कल्पना सिंह का यह कदम न केवल स्थानीय राजनीति में बल्कि मधुबनी जिले की राजनीति में भी चर्चाओं का केंद्र बन गया है।

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि कल्पना सिंह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बाबूबरही विधानसभा सीट से राजद की ओर से प्रत्याशी हो सकती हैं

कल्पना सिंह ने बीते कई वर्षों से अपने क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर निरंतर काम किया है। विशेषकर महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए उनके प्रयासों की सराहना की जाती रही है। उन्होंने गरीबों के लिए राहत शिविर, शिक्षा जागरूकता अभियान जैसे कार्यों को गति दी है।

कल्पना सिंह ने कहा की समाजसेवा की मेरी भावना अब राजनीति के माध्यम से और प्रभावी रूप में जनता तक पहुंचेगी। राजद की विचारधारा से मैं पूरी तरह सहमत हूं और तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में बिहार में बदलाव की उम्मीद है। अगर पार्टी मुझे अवसर देती है, तो मैं बाबूबरही से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

बाबूबरही विधानसभा सीट पर कल्पना सिंह की एंट्री से राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं। यहां वर्तमान विधायक और अन्य संभावित प्रत्याशियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती हो सकती है, क्योंकि कल्पना सिंह की सामाजिक पकड़ और लोकप्रियता क्षेत्र में काफी मजबूत मानी जाती है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि राजद उन्हें टिकट देता है, तो वे महिला और युवा वोटरों को बड़ी संख्या में प्रभावित कर सकती हैं। वही राजद के कई नेताओं ने कल्पना सिंह के पार्टी में आने को सकारात्मक संकेत” बताया और कहा कि इससे पार्टी को क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, विपक्षी दलों में उनके सक्रिय राजनीति में आने से हलचल मच गई है। सूत्रों के अनुसार, कई अन्य नेता भी बाबूबरही सीट से दावेदारी की तैयारी में थे, लेकिन कल्पना सिंह की एंट्री ने समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।हालांकि अभी तक राजद ने औपचारिक रूप से किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।