बड़ी खबरे

शिक्षा सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका : भाई वीरेन्द्र ,विधायक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजकुमार यादव 

बिहटा  /सीपी वर्मा कॉलेज सिमरी के नवनिर्मित भवन का भव्य उदघाटन विधायक भाई वीरेन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य विंदेश्वरी प्रसाद ने तथा संचालन प्रो कमल मिस्त्री ने किया। इससे पूर्व स्वागत गान गोपीचंद यादव ने किया। उन्होंने अपने स्वागत गीतों से मन मोह लिया। समारोह के उदघाटन करते हुए मनेर के विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के सामाजिक,सांस्कृतिक राजनीतिक एवं आर्थिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षा के बगैर विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ संस्कार की भी शिक्षा देने की जरूरत है शिक्षा के साथ संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व विकास में बहुत बड़ा योगदान होता हैं। संस्कार बच्चे को अच्छे और बुरे के बीच का अंतर सिखाता है और उन्हें अच्छा इंसान बनने में मदद करता है। लेकिन आज बच्चे को शिक्षा तो मिल रही है लेकिन संस्कार नहीं रहने से बच्चों में सामाजिक मूल्यों का गिरावट आ गया है जिससे युवा प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखता। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ प्रो विमल कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज अपने अतीत को भूलकर तकनीकी शिक्षा के विकास, संस्थागत तालमेल बैठा कर वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकास करे तो यह कॉलेज रॉल मॉडल बन सकता हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो रमेश कुमार वर्मा ने आगत अतिथियों को स्वागत कर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कॉलेज में आंतरिक व बाहरी क्षमताओं को एक साथ लेकर चलना चुनौती पूर्ण कार्य है कॉलेज प्रशासन का पूरा प्रयास है कि छात्र छात्रओ को उच्च शिक्षा प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़कर मुख्यधारा में लाना सर्वोपरि है। उपस्थित लोगो मे कॉलेज शासी निकाय के सचिव प्रो वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, शासी निकाय सदस्य प्रो सुरेन्द्र कुमार संतलाल वर्मा, प्रो सुरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रो कृष्णा कुमार सिंह, सौरव कुमार, चितरंजन प्रसाद, प्रो जगत जी,पूर्व मुखिया सहदेव राय, प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष टुनटुन यादव रामाधार राय मृत्युंजय कुमार, विनोद कुमार, रामनिवास, कृष्ण कुमार, कामेश्वर चौधरी इत्यादि शामिल थे।