मतदाता गहन पुनरीक्षण sir को लेकर सदन में भारी हंगामा, सदन में मार्शल एवं सदस्यों के बीच धक्का मुक्की
सेंट्रल डेस्क
पटना /बिहार विधान सभा मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मुख्य विपक्षी दल राजद, कांग्रेस एवं वाम दलों के सदस्यों ने मतदाता गहन पुनरीक्षण sir को लेकर जोरदार हंगामा एवं प्रदर्शन किया। जिससे सदन की कार्यवाही दो दो बार स्थगित करना पड़ा। सदन में विपक्षी सदस्यों द्वारा रिपोर्टर टेबल पटकने की कोशिश की गई और कुर्सियां लहराये गए। सदन में सदस्यों एवं मार्शल के साथ धक्क मुक्की भी किया गया।सदन की कार्यवाही ज्यों हि शुरू हुआ कि मुख्य विपक्षी सदस्य राजद, कांग्रेस एवं वामपंथी दलों के सदस्यों अपने अपने आसन पर खड़े होकर कार्यस्थगन प्रस्ताव की माँग की। सभी विपक्षी सदस्यों ने काला कपड़ा पहन कर सदन में पहुंचे थे।
स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि कार्य स्थगन को शून्य काल में लाए आसन अवश्य सुनेगी। इससे बौखलाए विपक्षी सदस्यों ने हाथ में तख्तियां लहराते हुए सदन के वेल में पहुंच कर जोरदार हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों ने सदन में तालिया बजा कर सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आसन पर खड़े होकर विरोध में तालिया बजाने लगे। विपक्षी सदस्य ने सदन के वेल में रिपोर्टर टेबल को पर कुर्सियां लहराने की कोशिश की गई। सदन में अजीबो गजीब स्थिति उत्पन हो गईं। इस पर स्पीकर नंदकिशोर यादव ने सदन में शान्ति बनाए रखने की अपिल करते हुए कहा कि जनता के अहम प्रश्न को सदन में उठाने दे और सदन के वेल से वापस लौटे। सदन के कार्यों में बाधा न डाले। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि विपक्षी सदस्य आसन पर लौटे आसन मतदाता गहन पुनरीक्षण पर बोलने का समय देगी। लेकिन विपक्ष कार्य स्थगन प्रस्ताव पर वहश कराने पर अड़ गए ।
स्पीकर नंदकिशोर यादव ने सदन में विपक्षी सदस्यों द्वारा भारी शोर शराबे एवं हंगामे को देखते हुए संदन की कार्यवाही को दो बजे भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दिया। भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने सदन के वेल में पहुंच कर भारी हंगामा करने लगे। रिपोर्टर टेबल पलटने का प्रयास किया गया। सदन में कुर्सियां लहराये गए। सदन में आसन ने करीब छह संशोधन विल को हंगामे के बीच पारित कर दिया। कई बार विपक्षी सदस्यों ने मार्शल के साथ धक्का मुक्की किया गया। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने बीच बीच में शान्ति करने की बात कही। उसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिया गया।

