संस्कृति

श्री कृष्ण योग पीठ का प्रथम राष्ट्रीय परिषद की बैठक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

वृंदावन मथुरा /श्री कृष्ण योग पीठ एन अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय गोविंद मठ कैमरा वन परिक्रमा मार्ग वृंदावन, के सभागार में श्री कृष्ण योग पीठ सेवा परिषद के पीठाधीश्वर 1008 श्री पर्वर स्वामी ऐ ,एस विज्ञान आचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इसकी विधिवत शुरूआत भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर पुष्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्री कृष्ण योग पीठ के पीठाधीश्वर ऐ,एस विज्ञानआचार्य जी के विचार विश्व शांति मानव कल्याण के लिए हमें जन-जन तक जागृत की गुरु योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के विचारों एवं उनके दिए गए मार्गों के प्रचार-प्रसाद उनके द्वारा बोले गए गीत ज्ञान को मानव जीवन में उतारना बहुत जरूरी है । देश के विभिन्न प्रांतो से आये सदस्यों को 5 मिनट विचार में ध्यान करने का सीख दी तथा 5 मिनट जाप करने के लिए मंत्र दिया ।ओम नमो भगवते वासुदेवाय। अपने को जानना परमात्मा को जानना जिसने अपने को जाना है। उसी ने परमात्मा को जाना है। दीदी अनुपमा जी ने अपने विचार दिए ,बिहार प्रदेश संयोजक जवाहर यादव निराला ने अपने संबोधन में कहा श्री कृष्ण का गीता ज्ञान दर्शन है। जो की भारत देश में यहां विश्वविद्यालय में नहीं पढ़ाई होती है ।जबकि विदेशी यूएसए यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के सेंट्रल हॉल यूनिवर्सिटी में इसकी पढ़ाई होती है ।भगवद गीता को भारत वर्ष के विश्वविद्यालय में भी पढ़ाने की जरूरत है ।

IMG 20250610 WA0008 श्री कृष्ण योग पीठ का प्रथम राष्ट्रीय परिषद की बैठक उद्देश्य समाज में वैचारिक और आध्यात्मिक क्रांति लाकर व्यक्ति और समाज के समग्र विकास की दिशा में कार्य करना है। स्वामी विज्ञानाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में यह आंदोलन मानवता के कल्याण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम की संचालन श्री बलवीर सिंह यादव और पुष्पेंद्र यादव ने की मुख्य अतिथि श्री जगदीश प्रसाद यादव और ललिता देवी पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश योगपीठ इस अवसर पर प्रतिमा यादव जी की कविता पर्यावरण कविता का लोकार्पण भी किया गया बिहार प्रदेश से भाग लेने वालों में सर्व श्री जवाहर यादव निराला, एडवोकेट राहुल यादव ,मंतेश कुमार डॉक्टर प्रोफेसर रविंद्र चरण यादव , पूर्व मंत्री अरविंद कुमार अमर, सोनू कुमार ,इत्यादि सैकड़ो प्रतिनिधि उपस्थित हुए ।