देश - विदेश

सर से पति का साया उठा आत्म निर्भर सशक्तनारी बनी मासोंमायत बुच्ची देवी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

दरभंगा/ समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने कहा सिंधिया प्रखंड क्षेत्र बारा पंचायत महरा गांव निवासी मो बुच्ची देवी जिसकी पति का विगत 2 साल पूर्व असामयिक निधन हो गया था उसके आगे पीछे कोई सहारा नहीं 4 पुत्री 1 पुत्र खुद और सास ससुर का जिम्मेदारी सर चढ़ कर नाचने लगा लेकिन हिम्मत का मिशाल बुच्ची देवी मन विचलित किए बिना ग्रामीण क्षेत्र मे महिला होकर बच्चे का लालन पालन के लिए अन्य महिलाओं और निकम्मे लोगों को के लिए प्रेरणा स्वरूप कर्ज लेकर एक सेकंड हेड टोटो खरीद कर चलाने का निर्णय लिया ।

बुच्ची देवी अबला बेसहाय महिलाओं की प्रेरणा बन रही हैं। जब इस महिला पर हमारा और हमारे टीम का नजर पड़ा तो मुख्य मार्ग पर रोक कर। बुच्ची देवी से सीधी संवाद किया इसकी आपबीती कहानी जो दर्द भरा रहा है। वही आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद कुमार ने कहा मैं प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंघिया, जिला अधिकारी समस्तीपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी समस्तीपुर,  मुख्यमंत्री बिहार से अनुरोध करना चाहता हूं। समस्तीपुर जिला रोसरा अनुमंडल दरभंगा जिला बिरोल अनुमंडल रोसरा विधानसभा कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं का प्रेरणा बन रही सरकार का आत्मनिर्भर भारत की जीता जागता उदाहरण बनी बुच्ची देवी को सरकार के द्वारा हर तरह की सुविधा एवं उनके बच्चे की पढ़ाई लिखाई का संपूर्ण जिम्मेदारी लेने का मांग करते हैं। वही समाज से भी सुशील कुमार ने कहा विधवा बुद्धि देवी की सराहनीय और सरकार का लक्ष्य बखूबी जमीनी स्तर पर उतारने हेतु सराहनीय कार्य की है ।उस आलोक में सरकार और अधिकारी को विधवा बच्ची देवी एवं उसके परिजन के प्रति विशेष ध्यान आकर्षित करना चाहिए एवं ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं के लिए रोड मॉडल के रूप में स्वीकार करते हुए उन महिलाओं को प्रेरित करने का बड़ी जिम्मेदारी देना चाहिए।