सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद् के पूर्व सदस्य सी.पी. सिन्हा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
न्यूज डेस्क
पटना/बिहार विधान परिषद् के सभापति, अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद् के पूर्व माननीय सदस्य सी.पी. सिन्हा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनका शुक्रवार को एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया।
आज उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए विधान परिषद् लाया गया। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री जयंत राज, बिहार विधान परिषद् के मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत सी.पी. सिन्हा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

