Uncategorized

गिरिराज सिंह नफरत और राजनीतिक लाभ के लिए जैसी भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, उसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है : एजाज अहमद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि अपने विभाग और कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से काम नहीं करने वाले गिरिराज सिंह जी हर मामले को नफरत और राजनीतिक दृष्टि से प्रस्तुत करते हैं ,यह कहीं से उचित नहीं है । उन्हें यह बताना चाहिए कि बिहार में उन्होंने टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं लगाया, जबकि तमिलनाडु में गिरिराज सिंह ने अपने हाथों से टेक्सटाइल पार्क लगाने का कार्य किया है।
एजाज ने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बताना चाहिए कि भारत की बहादुर बेटी जिसने अपने शौर्य ,अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर भारत का मान सम्मान बढ़ाने में कर्नल शोफिया कुरैशी का जो योगदान रहा है, उसे अपमानित क्यों बीजेपी के नेता कर रहे हैं। जिस तरह से भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने बयान दिया उसपर इन्होंने एक शब्द भी क्यों नहीं बोला।इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है और इसके लिए अनर्गल प्रलाप गिरिराज सिंह जैसे नेताओं से करवा रही है। और कांग्रेस पार्टी पर जिस तरह का बयान भारत सरकार के मंत्री के द्वारा दिया गया है यह कहीं से उचित नहीं है। ऐसे बयान को कोई भी स्वीकार नहीं कर सकता है और ऐसे बयान से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा किस तरह की राजनीति कर रही है।