संस्कृति

इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं और पति को बांस के पंखे से हवा करती

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

आज वट सावित्री पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। यह पर्व सावित्री और सत्यवान की कथा से जुड़ा हुआ है।वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।इस दिन विवाहित महिलाएं 16 श्रृंगार करके वट वृक्ष की पूजा करती हैं। इस दिन व्रती स्त्रियां बांस की टोकरी में गुड, भीगे हुए चने, मीठे गुलगुले, कुमकुम, रोली, अक्षत, मौली, फल, पान, सुपारी, धूप बाती और हाथ में जल का लोटा लेकर वट वृक्ष के पास जाती हैं। साथ ही महिलाएं कलावा बरगद के पेड़ में बांधकर परिक्रमा करती हैं और पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं।साथ ही पूजा समाप्त होने के बाद व्रती महिलाएं पति को बांस के पंखे से हवा करती हैं।।जिसका इस व्रत में खास महत्व है।आइए जानते हैं बांस के पंखे का इस व्रत से क्या संबंध है।