SSB ने सीमा पर 900 ग्राम गांजा सहित एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी )48वीं वाहिनी की भारत नेपाल सीमा चौकी हरने के जवानों की विशेष गश्ती टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा सीमा स्तम्भ संख्या 280/32 के निकट, भारतीय क्षेत्र की तरफ लगभग 400 मीटर की दूरी पर एक सफल अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई दोपहर 12:35 बजे की गई, जिसमें नेपाल से भारत में हो रही मादक पदार्थों की तस्करी को विफल करते हुए एक नेपाली नागरिक, राम, दुलार महतो,( उम्र: 24 वर्ष) सपुत्र लक्ष्मण महतो, गांव: नकटाझिल, थाना: मइ नगर, जिला: धनुषा (नेपाल) से, 900 ग्राम गांजा को जब्त कर गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई श्री विवेक ओझा, उप कमांडेंट, (प्रचालन) 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रदान की गई सटीक सूचना और उनके दिशानिर्देशन में की गई, जिससे गश्ती दल को त्वरित कार्रवाई में सफलता प्राप्त हुई।
जब्त गांजा एवं गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु थाना- हरलाखी को सुपुर्द कर दिया गया हैI
इस सराहनीय कार्य हेतु श्री गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और सीमाओं की सुरक्षा में उनके योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।