(बड़ी खबर) बिहार में नीतीश कुमार और अपराधियों का मधुबनी , टीवी पत्रकार पर असामाजिक तत्वों का जानलेवा हमला
मधुबनी / एबीपी न्यूज के पत्रकार अजयधारी सिंह पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आखिर ऐसा क्यों
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। हमले के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

