बड़ी खबरेक्राइमबिहार

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल ने नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

 

मधुबनी/ जयनगर 48वीं वाहिनी की “E कंपनी पिपरौन” की BOP द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नाका ड्यूटी के दौरान तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल किया गया। यह कार्रवाई सीमा स्तम्भ संख्या 284/02 से लगभग 500 मीटर भारत की ओर की गई।

नाका पार्टी द्वारा नेपाल से भारत में अवैध रूप से लाई जा रही शराब व अन्य सामग्री को जब्त किया गया, जिसका विवरण निम्नलिखित है:

जब्त वस्तुएं

1. देशी नेपाली शराब (सोफी) – 1200 बोतल (प्रत्येक 300 मिलीलीटर) – कुल 360 लीटर

2. मोटरसाइकिल – हीरो स्प्लेंडर प्लस

3. मोबाइल फोन (सिम सहित) – 02

गिरफ्तार तस्कर

1. राकेश यादव, आयु 27 वर्ष, पिता – राम हरदय यादव, ग्राम – उमगांव, थाना – हरलाखी, जिला – मधुबनी, बिहार

2. अभिषेक कुमार यादव, आयु 28 वर्ष, पिता – स्व. संतोष यादव, ग्राम – जाठी, थाना – जाठी, जिला – धनुषा, नगरायण नगरपालिका, नेपाल जब्त की गई सामग्री को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित थाना हरलाखी को सुपुर्द किया जा रहा है।