ताबड़तोड़ हुई फायरिंग में एक युवक को बदमाशों ने मारी पांच गोली, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
प्रदीप कुमार नायक
दरभंगा / विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने ताबड़तोड़ एक युवक पर फायरिंग की घटना की अंजाम दिया है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में युवक को पांच गोली मारी गई है। जिसमे दो गोली पेट मे जाकर लगी है जबकि हाथ मे भी दो गोली मार दी है। गोली लगने से घायल युवक को गंभीर अवस्था मे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया है। घटना की पुष्टि करते हुए विश्विद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा की बदमाशों ने युवक पर फायरिंग की गई है जिसमे युवक के पेट और हाथ मे गोली लगी है।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है दिनदहाड़े हुई गोली बारी की घटना वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है। गोलीबारी में घायल युवक की पहचान राजेश पासवान के पुत्र शिवम कुमार पासवान 17 वर्ष के रुप मे हुई है। युवक के हाथ और पेट मे गोली मारी गई है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल युवक द्वारा बताये गए बदमाश अन्नू ,बादल और मुरारी Null तलाश में पुलिस ने छापेमारी करने में जुट गई है।