सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारने लेकर ससमय उसकी स्वीकृति के उपरांत योजनाओं की कार्य प्रगति से संबंधित विस्तृत समीक्षा :जिलाधिकारी
मधुबनी /मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के क्रम में जिले के विकास के लिए की गई घोषणाओं एवं राज्य सरकार द्वारा उन सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर ससमय उसकी स्वीकृति के उपरांत योजनाओं की कार्य प्रगति से संबंधित विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने सभी संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में किया। उन्होंने समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया की संबंधित योजनाओं के लिए भूमि अर्जन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित गति से करे,ताकि ससमय योजनाओं को धरातल पर उतारा जा* *सके।उन्होंने डीसीएलआर सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन भूमि अर्जन के कार्य की प्रगति की समीक्षा करवाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कार्य में प्रगति दिखनी चाहिए। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि शहर में अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के कार्य हेतु जल्द एजेंसी का चयन करे।उन्होंने मिथिला हाट के विस्तारीकरण के कार्य की समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।गौरतलब हो कि दिनाक 12.01.2025 का प्रगति यात्रा क दौरान जिले के विकास को लेकर 9 घोषणायें की गई थी,जिसकी स्वीकृति में सरकार द्वारा दे दी गई है,जो निम्न है।
1. बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई सुविधा के लिए कमला नदी से मरने कमला-पुरानी कमला जीवछ नदी की इन्टर लिंकिंग कार्य किया जायेगा (लागत राशि ₹426 करोड़ 01 लाख)
स्वीकृति तिथि 04.02.2025
2. पश्चिमी कोशी नहर के बिदेश्वरस्थान उप शाखा नहर एवं उग्रनाथ शाखा नहर का सृदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण किया जायेगा (लागत राशि ₹748 करोड़ 13 लाख)
स्वीकृति तिथि 04.02.2025
3. मिथिला हाट का और विस्तारीकरण किया जायेगा (लागत राशि ₹7 करोड़ 78 लाख)
स्वीकृति तिथि 01.02.2025
4. मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण कराया जायेगा (लागत राशि ₹14 करोड़ 53 लाख)
स्वीकृति तिथि 04.02.2025
5. जयनगर शहीद चौक के पास रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जायेगा (लागत राशि ₹178 करोड़)
स्वीकृति तिथि 04.02.2025
6. मधुबनी शहर के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जायेगा जिसके तहत कनकपुर से जगतपुर तक सड़क निर्माण कराते हुए इसे पंडौल बाइपास से जोड़ा जायेगा (लागत राशि ₹293 करोड़ 95 लाख)
स्वीकृति तिथि 04.02.2025
7. NH-27 के समीप लौकही प्रखंड में बनगामा गाँव के समीप लगभग 500 एकड़ जमीन में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा (लागत राशि ₹02 अरब 36 करोड़ 25 लाख)
स्वीकृति तिथि 04.02.2025
8. जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डे को छोटे विमानों के लिए ‘उड़ान योजना’ में शामिल करने हेतु केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जायेगा
स्वीकृति तिथि 13.01.2025
9. माँ सीता एवं प्रभु श्री राम के प्रथम मिलन स्थल फुलहर स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा (लागत राशि ₹1 करोड़ 13 लाख)
स्वीकृति तिथि 04.02.2025
बैठक में अपर समाहर्ता राजेश कुमार,नगर आयुक्त अनिल चौधरी,डीपीआरओ परिमल कुमार,डीसीएलआर मधुबनी सदर सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

