शिक्षा विभाग में अग्नि आपदा से निपटने हेतु अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम
पटना/शिक्षा विभाग के सभागार में अग्नि आपदा से निपटने हेतु एक विशेष अग्निशमन प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विभागीय कर्मियों को आग लगने की स्थिति में आवश्यक सावधानियों, सुरक्षा उपायों और त्वरित प्रतिक्रिया के तरीकों से अवगत कराना था।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई:
– भवन में अग्नि सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के संकेत (Signs) का प्रयोग
– फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग की विधि।
– भवन में अधिष्ठापित फिक्स्ड फायर सिस्टम को संचालित करने की प्रक्रिया
– फायर इवैक्यूएशन प्लान का परिचय एवं योजना के अनुरूप नामित कर्मियों की जिम्मेदारियाँ।
– आपात स्थिति में अग्निशमन विभाग को सूचना देने की विधि।
– विभिन्न प्रकार की अग्निशमन तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कर्मियों को विभिन्न श्रेणी की आग (A, B, C, D) बुझाने के लिए मल्टी-पर्पस क्लीनिंग एजेंट का प्रयोग से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर श्री सुबोध कुमार चौधरी, निदेशक (प्रशासन), श्री जावेद अहसन अंसारी, उप निदेशक (प्रशासन), सुश्री विनीता, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर बल देते हुए इसे नियमित अंतराल पर आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

