अशोक धाम महोत्सव में होगी शिव-शक्ति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ।। 2.. पयाउ की मरम्मत, लोगों को जरूरत
सौरभ कुमार की रिपोर्ट
लखीसराय/ इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम के सात से नौ अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन आठ अप्रैल को मंदिर परिसर में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की पहल पर शिव-शक्ति वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके लिए डीएम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय फदरपुर के संस्कृत शिक्षक पीयूष कुमार झा को नोडल शिक्षक नियुक्त किया है।
यह प्रतियोगिता तीन समूहों में आयोजित होगी। प्रथम समूह में कक्षा छह से आठ, दूसरे समूह में कक्षा नौ से 12 तथा तीसरे समूह में 12वीं से ऊपर के आम नागरिक तक शामिल हो सकते हैं। इस प्रश्नोत्तरी में दो-दो छात्र-छात्राओं के ग्रुप की भागीदारी होगी। प्रश्नोत्तरी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के ग्रुप को अशोक धाम महोत्सव के अंतिम दिन सम्मानित किया जाएगा।
2. पयाउ की मरम्मत, लोगों को जरूरत
लखीसराय शहर के जमुई मोड के पास शौचालय सह यात्री शेड के पास बने प्याऊ का मारम्मत कर जीर्णोद्धार किया जा रहा है। वहां पर नए बोरिंग किया जा रहा ताकि सही तरीके से पानी की उपलब्धता हो सके। आज नप पदातिधकारी अमित कुमार, वार्ड पार्षद कौशल कुमार के द्वारा हो रहे मरम्मती कार्य का निरिक्षण किया गया।
लखीसराय में गर्मी से राहत के लिए, शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थायी पीने के पानी के लिए नल की मरम्मत और नए पियाऊ लगाने का काम नगर परिषद के द्वारा किया जा रहा है। नगर परिषद ने गर्मी के मौसम से पहले राहगीरों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम से मिले निर्देश के बाद जमुई मोड़ के पास लगभग तीन साल से बंद पडे पियाउको चालु करने का प्रयास किया जा रहा है।

