बिहारदेश - विदेशबड़ी खबरे

SSB ने सीमा पर नेपाल की महिला को 5किलोग्राम गांजे सहित गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/SSB ने सीमा पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई, जिसमें एक नेपाली महिला को 5 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्यवाही श्री विवेक ओझा, उप कमांडेंट, प्रचालन 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बळ जयनगर की गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए समवाय प्रभारी सीमांत चौकी पीपरोंन ने अन्य जवानों के साथ एक विशेष गश्ती दल का गठन किया और स्वयं इसकी अगुवाई की। विशेष गश्ती के दौरान, भारत-नेपाल सीमा पर स्थित स्तंभ संख्या 284/17 से 150 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाली महिला रानी खातून, गांव महेंद्रनगर, जिला धनुषा (नेपाल) की निवासी को 5 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह महिला नेपाल से गांजा लेकर भारत में तस्करी करने की योजना बना रही थी। गिरफ्तार महिला और जब्त किए गए गांजे को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना हरलाखी को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

श्री हरेन्द्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी/कार्यवाहक कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर ने कहा, “यह अभियान भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। तस्करी गतिविधियों पर लगाम लगाना और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है।

सशस्त्र सीमा बल अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों की निगरानी जारी रखेगा और इस प्रकार की कार्रवाइयाँ भविष्य में भी प्रभावी ढंग से जारी रखेगा।