बिहार

SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर जाली मुद्रा सहित अन्य सामान जब्त तस्कर गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नेपाल से भारत में हो रही तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए जाली भारतीय व नेपाली मुद्रा सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बिहार के मधुबनी जिले के बसोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर बीओपी जांकिनगर के पास की गई।

अभियान की प्रमुख बातें:
स्थान: सरिता गाछी के पास, भारतीय सीमा के अंदर लगभग 20 मीटर।
समय: 01 मार्च 2025, शाम 5:50 बजे।
ऑपरेशन: विशेष गश्ती अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई।
तस्करी मार्ग: नेपाल से भारत।

जब्त किए गए सामान:

जाली भारतीय मुद्रा: ₹13,800/- (₹100 के कुल 138 नोट)

जाली नेपाली मुद्रा: ₹6,500/- (₹500 के कुल 13 नोट)

मोटरसाइकिल: बजाज प्लेटिना (रजिस्ट्रेशन नंबर – BR-32 S 3105)

मोबाइल फोन: रेडमी 10T 5G (सिम: Jio – 7061429599, Airtel – 7368840710)

अन्य सामान:

चांदी जैसी दिखने वाली दो अंगूठियां

कैसियो ब्रांड की कलाई घड़ी

भारतीय मुद्रा ₹770/-

गिरफ्तार तस्कर का विवरण:

नाम: मोहम्मद ताहिर (56 वर्ष) थाना/डाकघर – जयनगर, जिला – मधुबनी, बिहार

गिरफ्तार तस्कर और जब्त किए गए सामान को थाना बसोपट्टी को सौंप दिया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट श्री विवेक ओझा का संदेश:

“यह कार्रवाई तस्करी व अवैध गतिविधियों के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल की सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जाली मुद्रा की तस्करी देश की अर्थव्यवस्था व सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। हमारी टीम ने इस ऑपरेशन में असाधारण मुस्तैदी का परिचय दिया है। मैं सभी जवानों को इस सफलता के लिए बधाई देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि वे इसी जोश और समर्पण के साथ भविष्य में भी सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।