बिहार

जनहित की समस्याओं के समाधान हेतु सदन की क्रियाशीलता में सहभागी बने : सभापति

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना – बिहार विधानपरिषद के 209 वें ‌बजट सत्र के प्रारंभिक सम्बोधन को सम्बोधित करते हुए सभापति अवधेश नारायण सिंह सभी सदस्यों को अभिनंदन करते हुए कहा कि इस सत्र में प्रास्ताविक 20 बैठकों में राज्यहित एवं विकास से जुड़े अधिक से अधिक विषयों पर सार्थक विमर्श होंगे।सत्र के दौरान सभी सदस्यों से अपेक्षा है कि वे जनहित की समस्याओं के समाधान हेतु सदन की क्रियाशीलता में सहभागी बने।

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सदन के सफल संचालन में आप सभी सदस्यों का रचनात्मक सहयोग प्राप्त होगा और सभी विषयों पर साकारात्मक विमर्श से समाधान के रास्ते प्रशस्त होंगे। उन्होंने देश राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के विकास में नये अध्याय की शुरुआत ही नहीं विकास की गति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी का 85 वां सम्मेलन की मेजबानी करने का अवसर बिहार विधानमंडल का अवसर प्राप्त हुआ। भारत के संविधान की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में संसद और राज्य विधायी निकायों के योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विशद चर्चा हुई।इस सम्मेलन में लिए गए निर्णयों के अनुपालन को हम अपना संसदीय दायित्व मानते हैं।इस अवसर पर देश के विभिन्न संसदीय निकायों के पीठासीन अधिकारियों की उपस्थिति से हम गौरवान्वित हुए हैं उन्होंने नीतीश सरकार के प्रगति यात्रा एवं विकासात्मक कार्यों का उतरोतर वृद्धि पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासात्मक कार्यों का अनुरक्षण का निर्णय लेने से राज्य में चतुर्दिक विकास के कई नये आयाम खुलें है। उन्होंने संस्कृतिक राष्ट्रवाद का प्रतिक बना प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन हेतु उप्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि लगभग 65 करोड़ लोगों को की अस्था एवं विश्वास का यह कर्त्तव्य स्थल प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चुनौती भरा आयोजन था।

इसकी सफलता पर पूरी दुनिया में भारत की नेतृत्व क्षमता पर विश्वास प्रकट किया है। वहीं परिषद में कार्यरत सुरक्षा प्रहरी शिवानी कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिहार का मान बढ़ाया है उन्होंने सभी अपील करते हुए कहा कि सत्र के संचालन में पूर्व की भांति परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों‌ एवं मीडिया कर्मियों से भी अपेक्षित सहयोग की आशा करता हूं।