राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन ।। 2.2 .पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने किया वैशाली स्तूप और पटना साहिब गुरुद्वारा का दौरा
पटना/राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने अपनी पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं माननीय राज्यसभा सांसद संजय सिंह और बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बृजेश कुमार सिंह जी ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और ईमानदारी पर विश्वास जताते हुए कहा कि आज देश और राज्य को एक ऐसी पार्टी की आवश्यकता है, जो जनहित को प्राथमिकता देती हो और भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान करे।
इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, “श्री बृजेश कुमार सिंह जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत है। उनके जुड़ने से बिहार में पार्टी और भी मजबूत होगी। यह कदम बिहार में ईमानदार और पारदर्शी राजनीति की दिशा में एक बड़ा संकेत है।
बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने भी बृजेश कुमार सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में एक नई राजनीतिक संस्कृति को जन्म दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में बिहार में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति और प्रभाव और मजबूत होगा।
2 .पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने किया वैशाली स्तूप और पटना साहिब गुरुद्वारा का दौरा
पटना /पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने बिहार के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करते हुए भगवान बुद्ध की पावन स्थली वैशाली स्तूप और पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा का दर्शन किया। वैशाली, जिसे विश्व के पहले गणतंत्र की धरती के रूप में जाना जाता है, पर आकर उन्होंने गौरव और सम्मान की अनुभूति की।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा और आप नेता बब्लू प्रकाश ने उनका आत्मीय स्वागत किया और भगवान बुद्ध की मूर्ति भेंट की।
श्री संधवां ने अपने वक्तव्य में कहा वैशाली की ऐतिहासिक धरती पर आना मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह वही पवित्र भूमि है, जहां से ‘रिपब्लिक’ की अवधारणा का जन्म हुआ था। हमें इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने और इसे वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने के लिए मिलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव को इस दौरे के दौरान की गई उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐतिहासिक स्थलों की महत्ता को पुनर्जीवित करने और उनकी गरिमा बढ़ाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने चाहिए।
यह दौरा न केवल ऐतिहासिक स्थलों के प्रति सम्मान और आदर व्यक्त करता है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रेरणा प्रदान करता है।

