बिहार

मंगनीलाल मंडल, ब्रजकिशोर यादव और सतेंद्र कामत जैसे नेताओं का राजद में शामिल होना कहीं ना कहीं NDA में खलबली

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/ मंगनीलाल मंडल, ब्रजकिशोर यादव और सतेंद्र कामत जैसे नेताओं का राजद में शामिल होना कहीं ना कहीं NDA के लिए बड़ी विकट स्थिति उत्पन्न कर सकता है। वैसे तो राजनीति किसी का सगा नहीं। कोई कहीं भी जा सकता है। किसी भी दल, किसी भी पार्टी में शामिल होकर अपना दम दिखा सकता है। इसमें जनता का उपकार हो ना हो अपना उपकार होना चाहिए।

अब बात करते हैं जिला के उन नेताओं की जिन्होंने राजद का दामन थामा है। मंगनीलाल मंडल की माने तो अपने जाती पकड़ से साथ साथ अन्य जात में भी उनकी अच्छी खासी पकड़ है। लोकसभा और राज्यसभा तक का सफर तय कर चुके मंगनीलाल मंडल कोई कच्चे खिलाड़ी नहीं हैं। देखना यह है कि मंगनीलाल को राजद जिस उम्मीद से पुनः घर वापसी होने पर खुश है। उसपर खड़े उतर पाते हैं या नहीं।

वहीं दूसरी ओर बात करें मधुबनी जिला के खजौली विधानसभा सीट की तो यहां ब्रजकिशोर यादव के राजद में शामिल होने से राजनीति गलियारों में खलबली और ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राजद को खजौली सीट गवाने का आरोप ब्रजकिशोर पर मढ़ा जाता था। आज उसी सीट से राजद ब्रजकिशोर यादव को चुनाव लड़वाने की सोच रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में सभी जात, धर्म, युवा वर्गों का 13000 हजार वोट लाकर ब्रजकिशोर ने जो अपने बल पर दम दिखाया। उसी बल पर आज राजद में शामिल होने का सपना साकार हो गया।

अगर हम बात करें जिला के पूर्व जेडीयू अध्यक्ष सत्येंद्र कामत की तो वह भी राजद का दामन थामकर चलने में अपनी भलाई समझे इसलिए जेडीयू छोड़ राजद में शामिल हो गए। पिछड़ा अतिपिछड़ा वोट का मंथन करते हुए राजद उन्हें भी इस विधानसभा चुनाव में कहीं से टिकट देकर चुनाव लड़वाने का विचार कर सकता है।जेडीयू से नाराज होकर वह राजद में आए हैं।