बिहार

मध्याह्न भोजन रसोइया कर्मी की बैठक : राम सुदिष्ट यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी / टाउन क्लब मैदान में मध्याह्न भोजन रसोईया कर्मी की एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता मिथिलेश भगत ने की एवं कार्यक्रम की संचालन जूली देवी मध्यान भोजन रसोईया संघ के नेता ने की।

बैठक सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार हमारी मांगे :
1.10 महिने की बजाय 12 महीने का मानदेय न्यूनतम मजदूरी की दर से भुगतान किया जाए।
2.रसोईया को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की दर्जा दी जाए।
3 .जिला के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रसोईया का मानदेय कई महिनों से कार्यालय के भूल-चूक से भुगतान नहीं हो पा रहा है, उसे सही करते हुए अविलम्ब भुगतान किया जाए।
4. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मध्याह्न भोजन रसोईया संघ की ओर से पटना चलकर बिहार सरकार से एक डेलीगेशन इसी महिना में मिला जाय।
5 .भारत जोड़ो अभियान के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री देवनाथ देवन ने रसोईया कर्मी के इस गम्भीर मामले को सुप्रीम कोर्ट में केस दर्ज किया जाए जिसे सर्वसम्मति से रसोईया संघ ने स्वीकृति दी।
इस अवसर पर अपने अपने विचार रखने वालों में निम्नलिखित मधुबनी मध्याह्न भोजन रसोईया कल्याण समिति के संरक्षक राम सुदिष्ट यादव, उमेश चौधरी, योगेन्द्र पंडित, रामदेव झा, संगीता देवी,पल्टु पासवान, उर्मिला देवी।