राम लखन सिंह यादव कॉलेज अनीसाबाद के सेमिनार हॉल में डॉ भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि
पटना – राजकुमार यादव
पटना /राम लखन सिंह यादव कॉलेज अनीसाबाद के सेमिनार हॉल में डॉ भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई। बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब आधुनिक भारत के साथ संविधान के निर्माता थे ।वे सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता का स्वप्न देखा था जो आज भी प्रासंगिक है। प्रो डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को सरजमीं पर उतारने के लिए जन जन में शिक्षा प्रसार व ज्ञान की ज्योति जलाने का संदेश दिया तथा सामाजिक ,आर्थिक समतामूलक समाज के बिना स्थापित करना असम्भव है। प्रो राम विनेगर सिंह ने कहा कि उन्होंने समरस और समतामूलक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इनके द्बारा निर्मित संविधान को अपनाकर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर प्रो राम बिनेश्वर सिंह ,प्रो अशोक कुमार यादव ,प्रो अनिल कुमार , पूर्व पार्षद बैधनाथ यादव , प्रो वीरेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व प्राचार्य प्रो वीरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रो बीडी सिंह , मो मिराज ,प्रो रामजीवन सिंह, प्रो कुमारी सुंदरम, प्रो दिव्या ,प्रो निधि , प्रो आँचल, प्रो रणविजय सिंह, प्रो सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रो राजेन्द्र गुप्ता, प्रो संगीता , प्रो ए के परिहार , प्रो एस एन राय , प्रो बीड़ी यादव , प्रो अवधेश प्रसाद , प्रो आर एन उपाध्याय, प्रो एस एस जोसेफ , प्रो सतेंद्र कुमार ,डॉ प्रवेश साह ,प्रो रणविजय सिंह , प्रो आनंद प्रकाश , प्रो मनीष भारती, प्रो रोहित भारती, गुले जोहरा ,,आरती राज, प्रो नूतन रंजना दास ,मुंद्रिका साह उर्फ गाँधी जी ,नेहा कुमारी ने भी बाबा साहेब को याद किये।