लदनियां प्रखंड के कुल 13 पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित ,कितना से हारे और कितना से जीते जाने पूरा
न्यूज़ डेस्क
दिलीप कुमार ने सबसे ज्यादा661तो जयकिशोर कुमार मात्र40मतों से दर्ज की जीत
मधुबनी/लदनियां प्रखंड के कुल13पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया।चुनाव में अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 661 मतों से सिधपा पैक्स से दिलीप कुमार विजयी हुए तो वहीं दूसरी ओर कुमरखत पश्चिमी पैक्स से जय किशोर कुमार सबसे कम 40 मतों के अंतर से विजयी होने में कामयाब रहे। दिलीप कुमार को कुल862मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भोला यादव को201मत प्राप्त हुआ।
कुमरखत पश्चिमी से जयकिशोर कुमार को 719मत प्राप्त हुआ जबकि प्रतिद्वंदी श्याम कुमल यादव को679एवं इनर कामत को347मत प्राप्त हुआ।
दूसरे सबसे ज्यादा615 मतों के अंतर से जितने में महथा से चंद्रवीर साह सफल रहे जिसे850मत मिला जबकि प्रतिद्वंद्वी राम सेवक यादव को मात्र230मत प्राप्त हुआ।
सबसे बड़े अंतर से जितने में तीसरे स्थान पर डलोखर के रामदेव यादव 486मतों से विजयी हुए जिन्हें932मत एवं प्रतिद्वंद्वी गया प्रसाद यादव को445मत प्राप्त हुआ।
एकहरी से ब्रह्मदेव यादव374मत से विजयी हुए जिन्हें777एवं प्रतिद्वंद्वी शिव नारायण यादव को403मत प्राप्त हुआ।
पिपराही से अमरेश कुमार यादव369मतों के अंतर से विजयी हुए जिन्हें759मत प्राप्त हुआ जबकि प्रतिद्वंद्वी गंगा प्रसाद यादव को390मत प्राप्त हुआ।
गजहारा से श्याम कुमार सिंह236मत से विजयी हुए जिन्हें645मत एवं प्रतिद्वंद्वी राम परीक्षण कामत को409परमानंद यादव को141एवं नीलाम्बर कुमार सिंह को मात्र छः मत प्राप्त हुआ।
कुमरखत पूर्वी से सुधीर कामत225मत से विजयी हुए जिन्हें835मत प्राप्त हुए जबकि सुरतिया कामत को610एवं बिनोद कुमार यादव को 448 मत प्राप्त हुआ।
सिधपकला से देव कुमार यादव218मतों से विजयी हुए जिन्हें कुल781मत प्राप्त हुआ जबकि मनीष कुमार सिंह को562मत प्राप्त हुए।
लक्ष्मिनिया से गणेश कुमार यादव144मतों से विजयी हुए जिन्हें670एवं राम बाबू यादव को526मत प्राप्त हुए।
बेलाही से राजा महासेठ113मतों से विजयी हुए जिन्हें कुल600,भगवत प्रसाद यादव को487शम्भू कुमार को319,ममता देवी को102एवं शैलेन्द्र कुमार महतो को18मत प्राप्त हुआ।
गिधवास से शिव शंकर100मतों से विजयी हुए जिन्हें571एवं प्रमोद कुमार प्रभाकर को471मत प्राप्त हुआ।
पदमा से बेबी देवी90मतों से विजयी हुई जिन्हें337,नवीन कुमार ठाकुर को247एवं विद्यासागर राय को169मत प्राप्त हुआ।