बिहार

अब बिहार में महिला सीओ व थानेदार के बीच मारपीट की घटना से गरमाया प्रशासनिक व पुलिस महकमा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सीतामढ़ी /परिहार थाना परिसर में शनिवार को भरे जनता दरबार में थानेदार राजकुमार गौतम एवं सीओ मोनी कुमारी के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

घटना की सूचना जिला मुख्यालय पहुंचते ही प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम रिची पांडे एवं एसपी मनोज कुमार तिवारी अधिकारियों की टीम के साथ परिहार पहुंचे।

यहां बीडीओ के बंद चेंबर में अधिकारी  सीओ मोनी कुमारी एवं थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम से पूछताछ की करीब आधे घंटे बाद डीएम एवं एसपी यहां से निकल गए। डीएम एवं एसपी ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए डीएसपी आशीष आनंद एवं एसडीओ को यहां छोड़ गए। कहा जा रहा है कि थाना का सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है। मामले को लेकर किसी भी अधिकारी का पक्ष नहीं आ सका है।

बताया गया है कि थाना पर सीओ का जनता दरबार था इसी बीच थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम वहां पहुंचे। थाना अध्यक्ष ने को को शराब विनिष्टीकरण से संबंधित किसी पेपर पर साइन करने को कहा, लेकिन सीओ ने हस्ताक्षर बाद में करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि धक्का – मुक्की भी शुरू हो गई और हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है।