समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन 2024 – 25 मनसापुर में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
प्रमोद कुमार यादव की रिपोर्ट
सुपौल/कृषि विज्ञान केंद्र सुखैत ,झंझारपुर के वैज्ञानिकों ने लौकही प्रखंड के मसापुर गांव में आकर कृषकों को रवि फसल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।
उन्होंने बताया कि सरसों मसूर व अन्य फसलों के लिए यह इलाका काफी उपजाऊ भूमि है। किसान अधिक से अधिक सरसों की खेती करें बेहतरीन उपजाऊ होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर शिशिर गंगवार ने बताया कि किसान सरसों की खेती बड़े पैमाने पर करने की प्रयास कर रही है, कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा कृषकों को निशुल्क बीज भी उपलब्ध कराई जा रही है, कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक जोगेंद्र सोरेन, कृषि विज्ञान केंद्र सुखैत ने सीएफएलडी,के बारे में कृषकों को कृषि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।
इस मौके पर कृषक कामेश्वर यादव , नागेश्वर कुमार, राजदेव यादव,महेश, कमलेश मंडल , भावना देवी, सुभाष कुमार मिश्रा,बिक्रम सुरेश,गणेश, जगदीश,शुभम, शिवकुमार मंडल, राजकुमार राय,विकास कुमार,अन्य किसान मौजूद थे।