बिहारक्राइम

एस सी एस टी मामले के आरोपी वचन देव यादव उर्फ वचन गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/लदनियां थाना पुलिस ने  खोजा पंचायत के चिकनोटवा गांव में रामदेव यादव के घर छापेमारी कर एस टी एस ई मामले के अभियुक्त 35 वर्षीय वचन देव यादव उर्फ वचन गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी वचन देव यादव को  न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।

थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने बताया कि चिकनोटवा गांव के ही एक महिला ने अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत कांड संख्या 238/ 024 दर्ज कराई। केस में वचन देव यादव सहित सात लोगों को नामजद बनाया है।

इस मामले के आईओ बिजली हंसदा ने आरोपी वचनदेव यादव गिरफ्तार  कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।अन्य आरोपियों को हिरासत के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।