देश - विदेश

झारखंड विस चुनाव की 43 सीटों पर आज वोटिंग..पूर्व CM समेत कई मंत्रियों के फैसला…

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

झारखंड/फिर भाजपा ने नीलकंठ सिंह मुंडा पर भरोसा जताया है।इस सीट पर झामुमो ने राम सूर्य मुंडा को प्रत्याशी बनाया है। वह महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान खूंटी विस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को 47 हजार से अधिक की बढ़त मिली थी ।

चार चुनावों में दो बार भाजपा और दो बार झामुमो जीता
तोरपा सीट से अभी भाजपा के कोचे मुंडा विधायक हैं। इस बार भी भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। झामुमो ने सुदीप गुड़िया को उतारा है। जेएलकेएम व झारखंड पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार दिया है।कोचे मुंडा वर्ष 2005 में भी यहां से विधायक बने हैं। इसके बाद वर्ष 2009 व 2014 में यह सीट झामुमो के खाते में चली गयी थी, लेकिन फिर वर्ष 2019 में यह सीट भाजपा के पास आ गयी. इस तरह चार चुनावों में दो बार झामुमो व दो बार भाजपा के खाते में यह सीट गयी है।

झामुमो-भाजपा के बीच सपा बना कोण, रोचक होगा मुकाबला वर्तमान मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। भाजपा ने पूर्व विधायक सत्येंद्र तिवारी को मैदान में उतारा है।पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने सपा से चुनावी मैदान में उतर कर मुकाबले को रोचक बना दिया है. तीनों एक-दूसरे का खेल बिगाड़ने में लगे हैं। इस सीट पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर है. तिवारी इस सीट से 2009 व 2014 में विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। गिरिनाथ सिंह 2000 व 2005 में चुनाव जीत चुके हैं।

भाजपा ने भानु और झामुमो ने अनंत प्रताप पर जताया भरोसा भवनाथपुर से तीन बार विधायक रह चुके भानु प्रताप शाही एक बार फिर मैदान में हैं। इन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. शाही वर्ष 2005 में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के टिकट से चुनाव लड़ कर विधायक बने थे. 2009 में शाही कांग्रेस प्रत्याशी अनंत प्रताप देव से हार गये थे। वर्ष 2014 में शाही एक बार फिर नवजवान संघर्ष मोर्चा के टिकट से चुनाव लड़ कर विजयी हुए थे।2019 में शाही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ कर विधायक बने थे। झामुमो ने अनंत प्रताप देव को उतारा है।