बिहारसंस्कृति

गोवर्धन पूजा समारोह में विभिन्न यादव विभूतियों सहित यादव महासंघ के प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना/भागलपुर। श्री कृष्ण चेतना समिति के तत्वाधान में राजधानी पटना स्थित विद्यापति भवन में आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव के दौरान यादव समुदाय के विभिन्न विभूतियों के साथ-साथ अखिल भारतीय यादव महासंघ के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। गोवर्धन पूजा महोत्सव की अध्यक्षता श्री कृष्ण चेतना समिति के अध्यक्ष कपिल देव यादव तथा मंच संचालन उपाध्यक्ष मोहित यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, महुआ विधायक मुकेश रौशन, सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद यादव, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी गोरेलाल यादव सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। वहीं, भगवान कृष्ण और राधा की रासलीला को प्रदर्शित करती झांकी तथा नृत्य की प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम के अगले सत्र में बिहार के विभिन्न जिलों से आए यादव समुदाय के विभूतियों को उनके कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय यादव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के भागलपुर जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव तथा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी पवन यादव को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव तथा विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार से भगवान कृष्ण ने गोकुलवासियों को भगवान इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए पूरे गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था और समाज की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था उसे प्रकार से हमें भी भगवान कृष्ण की तरह समाज के उत्थान में अपनी भूमिका निभानी है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने समाज को आगे के लिए सभी यदुवंशियों को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और महुआ विधायक मुकेश रौशन ने हमारी संस्कृति में गौ पूजा एवं गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया। आज हम गोपालन को व्यापार का स्वरूप दे चुके हैं परंतु गोवंश की रक्षा को लेकर भी हमें जागरुक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में हिमांशु प्रकाश यादव तथा बंटी यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।